नई दिल्ली, जुन 06। प्राइवेट सेक्टर की कोटक बैंक में अगर आपका निवेश है तो आप के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। भारतीय स्टॉक मार्केट के एक बड़े ब्रोकरेज कंपनी ने अनुमान लगाया है कि कोटक बैंक 2027 तक 100 बिलियन के वैल्यू वाला बैंक होगा। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि वित्त वर्ष 2027 तक कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से भी अधिक हो जाएगा। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कोटक बैंक के शेयर की स्टॉक की रेटिंग 'न्यूट्रल' से बढ़ाकर 'बाई' कैटेगरी में कर दी है। ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान लगाया है कि कोटक बैंक के शेयर की प्राइस तब तक 2135 रुपये तक हो जाएगी। पहले यह अनुमान 1935 रु तक का था।
13वें स्थान पर है कोटक बैंक
गोल्डमैन सैक्स फर्म ने कोटक के स्टॉक को अब अपने कन्विक्शन स्टॉक के लिस्ट में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि भारतीय बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप सबसे बड़ा है, रिलायंस की मार्केट वैल्यू 208 अरब डॉलर की है। मार्केट कैप में दूसरा नंबर टीसीएस है, भारतीय बाजार में इसकी वैल्यू 149 अरब डॉलर है। बैंकों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक भारत का सबसे ज्यादा वैल्यू वाला बैंक है। एचडीएफसी बैंक की बाजार वैल्यू 7.56 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 95.36 अरब डॉलर की है। कोटक बैंक फिलहाल 42 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ बैंकों में 13 स्थान पर है।
बेहतर ब्याज दर के कारण बढ़ेगी वैल्यू
ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक ने सेविंग अकाउंट और फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं, बैंक का टिकाउ लोन का दायरा 20 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रहा है। कोटक बैंक को मार्केट कैप बढ़ाने में इसका फायदा मिलेगा। कोटक बैंक के निवेशकों के लिए गोल्डमैन सैक्स का अनुमान एक राहत की खबर है क्योंकि पिछले 2 साल से कोटक बैंक का प्रदर्शन बैंक निफ्टी की तुलना में कमजोर रहा है। 1 जनवरी 2020 से लेकर कोटक बैंक के शेयर ने अब तक 0.04 फीसदी का नुकसान दिया है। जबकि से लेकर अब तक बैंक निफ्टी में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
आज कैसा रहा कोटक का प्रदर्शन
कोटक बैंक के आज के प्रदर्शन को देखे तो आज 03.25 बजे तक यह स्टॉक एनएसई पर करीब 40 रुपये यानी 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 1712 रुपए के आसपास नजर आ रहा था। आज कोटक बैंक के स्टॉक का निचला स्तर 1,671.00 रुपये का रहा जबकि मार्केट बंद होने से थोड़ा पहले 3.25 बजे तक या 1,708 रुपये का रहा। कोटक के स्टॉक का 52 वीक हाई प्राइस 2,253.00 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो प्राइस 1,626.00 रुपये है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications