घर खरीदने का मन बना रहे तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। महंगाई के इस दौर में घर लेना या खुद का आशियाना लेना आसान नहीं है। ऐसे में आपके घर लेने के सपने को पूरा करता है होम लोन।
नई दिल्ली: घर खरीदने का मन बना रहे तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। महंगाई के इस दौर में घर लेना या खुद का आशियाना लेना आसान नहीं है। ऐसे में आपके घर लेने के सपने को पूरा करता है होम लोन। होम लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। बहुत से लोग घर खरीदने के लिए होम लोन की मदद लेते हैं। अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि देश की अधिकतर सरकारी और निजी बैंक होम लोन उपलब्ध कराती हैं।

लोगों की परचेसिंग पॉवर बढ़ाने के लिए आरबीआई के उपाय अब कारगर साबित होने लगे हैं। लगातार कम होती रेपो रेट की वजह से पहले तो होम लोन की दरें सात प्रतिशत से नीचे आई। अब प्रतिस्पर्धा की वजह से बैंकों ने रेट इतने कम कर दिए हैं कि वह अब तक की सबसे निचले स्तर पर आ गई है। पहली बार निजी बैंक ब्याज दर के मामले में सरकारी बैंकों को पीछे छोड़ रहे हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन
इस समय कोटक महिंद्रा बैंक की होम लोन की ब्याज दर इंडस्ट्री में सबसे कम है। यह 6.75% है। देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बात करें तो यह 6.8 फीसदी की दर से होम लोन उपलब्ध करा रही है। कोटक महिंद्रा बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत होम लोन उपलब्ध कराने के लिए शुरु किए गए खास कोटक डिजी होम लोन फीचर के जरिए घर खरीदने का सपना सच किया जा सकता है। बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक कोई भी शख्स ऑनलाइन तुरंत ही देख सकता है कि उसे कितनी राशि तक का लोन मिल सकता है और किस दर पर ब्याज चुकाना होगा। इसके अलावा वह ऑनलाइन ही इन-प्रिंसिपल सैंक्शन लेटर पा सकता है।
कोटक डिजी होम लोन की खास बातें
- कोटक महिंद्रा बैंक पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया के जरिए होम लोन दे रहा है। तुरंत लोन की सुविधा वर्तमान और नए ग्राहकों दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा यह सैलरीड और सेल्फ-एंप्लॉयड कस्टमर्स दोनों के लिए उपलब्ध है।
- ग्राहक डिजी होम लोन के जरिए फ्रेश होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बैलेंस ट्रांसफर या टॉप-अप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोटक डिजी होम लोन के लिए कोटक बैंक की वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।
- कोटक डिजी होम लोन ऑनलाइन ही क्रेडिट मूल्यांकन करता है और आवेदक को यह जानकारी मिल जाती है कि उसकी क्रेडिट के हिसाब से उसे कितनी राशि का लोन मिल सकता है। इसके अलावा लोन की ब्याज दर, लोन अवधि और ईएमआई के बारे में जानकारी दे दी जाती है।
- आवेदक अपनी जरूरत के मुताबिक लोन राशि और लोन चुकाने की अवधि चुन सकता है। इसके अलावा लोन राशि बढ़ाने के लिए सह-आवेदक भी जोड़ सकता है। इसके बाद आवेदक को एक इन-प्रिंसिपल सैंक्शन लेटर मिलता है और फिर दस्तावेजों को जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
- कोटक होम लोन और बैंलेंस ट्रांसफर की दरें 6.75 फीसदी से शुरू हो रही हैं जो होम लोन मार्केट में सबसे कम दरों में एक है।
लोगों की जरूरतों को देखते हुए फैसला लिया गया
बैंक के ज्वाइंट प्रेसीडेंट ने कहा कि घर खरीदने वालों में से कई लोगों का सपना पूरा नहीं हो पाता है। लेकिन पर अब कोटक महिंद्रा बैंक की कम ब्याज दर पर लोगों को और सस्ते पर होम लोन मिलेगा। कोरोना की वजह से लोग खुद का घर चाहते हैं। देश में बैंकिंग इंडस्ट्री की होम लोन की ब्याज दर इस समय 6.75 से 7.30 पर्सेंट तक है। हालांकि एनबीएफसी या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां इससे भी कम पर होम लोन दे रही हैं। गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस ने 6.69 पर्सेंट की दर से होम लोन की शुरुआत की है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications