Kolkata Heavy Rainfall: जहां एक और नवरात्रि का महापर्व शुरु हो चुका है और वहीं दूसरी और इस महापर्व का केंद्र विंदु माना जाने वाला राज्य पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारी बारिश ने आफत मचा दिया है। इस आसमानी आफत से त्योहार के बीच लोगों में कोहराम मचा हुआ है। बारिश इतनी तेज और अधिक हुई है कि पूरा शहर जलमग्न हो गया है...कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया है तो कई जगहों पर जाम के चलते गाड़ियां फंस गई है।

भारी बारिश के चलते कोलकाता मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गई हैं। वहीं, स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इंडिगो और स्पाइसजेट ने हवाई यात्रियों के लिए यात्रा के संदर्भ में एडवाइजरी जारी की हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी जलभराव के बाद बिजली का करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। बारिश के चलते कोलकाता में हुए जलभराव के बाद ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
कोलकाता में जलभराव से लोग बेहाल; घरों तक में घुसा पानी
नवरात्रि के खुशियों के बीच भारी बारिश ने कोलकाता में लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, घरों तक में पानी घुस गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता में 200 मिमी और दक्षिणी कोलकाता में 180 मिमी बारिश दर्ज होने के बाद शहर के उत्तरी और दक्षिणी दोनों हिस्सों में व्यापक जलभराव देखा गया।
बिजली का झटका लगने से 4 लोगों की मौत
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में भीषण जलभराव के बीच, बिजली का झटका लगने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान बेनियापुकुर निवासी फिरोज अली खान (50), नेताजी नगर निवासी प्रणतोष कुंडू (62) और इकबालपुर निवासी मुमताज बीबी (70) के अलावा गरियाहाट निवासी एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है।
कोलकाता के मेयर और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने पीटीआई को बताया, "अब तक हमें शहर में अलग-अलग जगहों पर बिजली का झटका लगने से चार लोगों की मौत की सूचना मिली है।"
मेट्रो सेवाएं हुईं प्रभावित/स्कूल बंद
भारी बारिश के कारण, ब्लू लाइन स्टेशनों के बीच, भारी जलभराव की सूचना मिली, जिसके कारण सेवाएं तत्काल स्थगित कर दी गईं हैं। मेट्रो रेलवे कोलकाता के एक प्रवक्ता ने कहा कि शहीद खुदीराम और मैदान स्टेशनों के बीच परिचालन रोकने का निर्णय जन सुरक्षा के हित में लिया गया है, क्योंकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अलावा कई स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया क्योंकि छात्र और कर्मचारी जलमग्न सड़कों से होकर नहीं जा पा रहे थे।
हवाई यात्रियों के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की एडवाइजरी
खराब मौसम के हालात को देखते हुए देश के दो दिग्गज एयरलाइन कंपनी इंडिगो और स्पाइसजेट ने हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने कहा है, "कोलकाता के कुछ मार्ग भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण अस्थायी अवरोध या मार्ग परिवर्तन किए गए हैं।"
वहीं, स्पाइसजेट ने कहा, "कोलकाता (सीसीयू) में खराब मौसम के कारण, सभी डिपार्चर/अराइवल और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नज़र रखें।" एडवाइजरी में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने और अतिरिक्त समय निकालने की सलाह दी गई है।
इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 26 सितंबर तक कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। इस चेतावनी के बाद कई सामुदायिक दुर्गा पूजा आयोजकों को सतर्क किया गया है और उन्हें किसी भी तरह के एक्टिविटी न करने की सलाह दी गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
