नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से भारत का नंबर 1 ब्रांड सेलिब्रिटी आइकन का खिताब बरकरार रखा है। Duff and Phelps की ताजा रिपोर्ट में कोहली को लगातार तीसरे साल नंबर 1 सेलिब्रिटी ब्रांड चुना गया है। डफ एंड फेल्प्स द्वारा पेश की गयी सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी 2019 "न्यू इज गोल्ड" रिपोर्ट में बताया गया है कि कोहली की ब्रांड वैल्यूशन 39 फीसदी की धमाकेदार बढ़ोतरी के साथ 23.75 करोड़ डॉलर यानी करीब 1691 करोड़ रुपये पहुँच गयी है। कोहली की ब्रांड वैल्यू बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार से दोगुनी है। खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय की ब्रांड वैल्यू 744 करोड़ रुपये है। वहीं भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा बेशक चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे से बार हो गये हैं, मगर वे ब्रांड वैल्यू के मामले में पहली बार टॉप 20 में शामिल हो गये। शर्मा की ब्रांड वैल्यू 164 करोड़ रुपये है।
सलमान, शाहरुख और धोनी को पछाड़ा
बता दें कि ब्रांड वैल्यू के मामले में कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बॉलिवुड के सलमान खान, शाहरुख खान, रनवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। स्पोर्ट फील्ड से कोहली के बाद ब्रांड वैल्यू के मामले में दूसरे नंबर पर धोनी हैं, जिनकी वैल्यू करीब 293 करोड़ रुपये है। वहीं अगर खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तीसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। मगर कुल मिला कर धोनी नौवें, सचिन 15वें और रोहित जैसा कि पहले बताया गया 20वें नंबर पर हैं।
अक्षय की ब्रांड वैल्यू में कोहली से अधिक बढ़त
ब्रांड वैल्यू के मामले में बेशक कोहली अक्षय से आगे हैं, मगर बढ़ोतरी के मामले में अक्षय कोहली से आगे रहे। जहां कोहली की ब्रांड वैल्यू में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, वहीं अक्षय की ब्रांड वैल्यू में 55.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। महिलाओं की बात करें तो यह लगातार दूसरा साल रहा जब दीपिका पादुकोण पहले पायदान पर रहीं। वैसे उनका नंबर तीसरा है।
ये हैं देश के टॉप 20 ब्रांड वैल्यू सिलेब्रिटी :
1 विराट कोहली 1691 करोड़ रुपये
2 अक्षय कुमार 744 करोड़ रुपये
3 दीपिका पादुकोण 665 करोड़ रुपये
4 रणवीर सिंह 665 करोड़ रुपये
5 शाहरुख खान 470 करोड़ रुपये
6 सलमान खान 397 करोड़ रुपये
7 आलिया भट्ट 326 करोड़ रुपये
8 अमिताभ बच्चन 300 करोड़ रुपये
9 महेंद्र सिंह धोनी 293 करोड़ रुपये
10 आयुष्मान खुराना 287 करोड़ रुपये
11 ऋतिक रोशन 277 करोड़ रुपये
12 वरुण धवन 251 करोड़ रुपये
13 प्रियंका चोपड़ा 230 करोड़ रुपये
14 रनबीर कपूर 193 करोड़ रुपये
15 सचिन तेंदुलकर 179 करोड़ रुपये
16 आमिर खान 178 करोड़ रुपये
17 टाइगर श्राफ 172 करोड़ रुपये
18 अनुष्का शर्मा 170 करोड़ रुपये
19 करीना कपूर 169 करोड़ रुपये
20 रोहित शर्मा 164 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें - रोहित शर्मा की कमाई : जानें सिर्फ विज्ञापनों से आमदनी
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications