PG Electroplast shares: पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयरों में सोमवार, 11 अगस्त को 18% तक की गिरावट आई। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर शुक्रवार, 8 अगस्त को अपनी पहली तिमाही (Q1FY26) की आय की घोषणा के बाद से ही भारी बिकवाली के दबाव में हैं।

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर दो कारोबारी सत्रों (आज के नुकसान सहित) में 37 प्रतिशत तक गिरकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 473.75 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। बीएसई पर, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर पिछले दो कारोबारी सत्रों में 35 प्रतिशत तक गिरकर 473.20 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।
नोएडा स्थित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइडर पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ोतरी के अनुमान में भारी कटौती किए जाने के बाद कंपनी पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया।
कंपनी ने घटाया प्रॉफिट का अनुमान
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने अनुमान में भारी कटौती की है। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट को उम्मीद है कि रेवेन्यू 5,700-5,800 करोड़ रुपये के बीच रहेगा, यानी 17 प्रतिशत से 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी। कंपनी ने पहले 30 प्रतिशत की रेवेन्यू बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था।
कंपनी ने अपने प्रॉफिट बढ़ने का अनुमान को भी घटाकर 300-310 करोड़ रुपये कर दिया है, जो कि इसके पूर्व के 39% के अनुमान की तुलना में 3-7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।
प्रोडक्ट बिजनेस (वाशिंग मशीन, रूम एसी, कूलर) में 17-21 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि पहले 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया था। PG Electroplas ने चालू वित्त वर्ष (Q1FY26) की पहली तिमाही में 67 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 84 करोड़ रुपये से 20 प्रतिशत कम है।
गोदरेज, ब्लू स्टार, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, क्रोमा, एसर, वोल्टास, व्हर्लपूल, डाइकिन, फॉक्सकॉन, हुंडई, जैक्वार, हनीवेल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के कुछ प्रमुख ग्राहक हैं।
ब्रोकरेज फर्म का अनुमान
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने कंपनी पर अपना पॉजिटिव रुख बनाए रखा है और कहा है कि कैंसिलेशन के कारण प्रोडक्ट बढ़ोतरी अनुमान को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे लाभ अनुमान में 23 प्रतिशत की कटौती हुई है। अलग-अलग ब्रांडों और चैनलों में रूम एसी की अधिक इन्वेंट्री दूसरी और तीसरी तिमाही पर भी असर डालेगा।
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने हालांकि इस शेयर के लिए अपनी "खरीदारी" की रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, नुवामा ने इस शेयर के लिए अपने लक्ष्य मूल्य को 35 प्रतिशत घटाकर 1,100 से 710 रुपये कर दिया है। रिवाइज्ड टारगेट प्राइस शुक्रवार के बंद स्तर से 25 प्रतिशत की संभावित बढ़त दिखाता है।
ब्रोकरेज ने पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के फाइनेंशियल ईयर 2026 के प्रति शेयर आय (ईपीएस) अनुमानों में 35 प्रतिशत, फाइनेंशियल ईयर 2027 के लिए 25 प्रतिशत और फाइनेंशियल ईयर 2028 के लिए क्रमश- 10 प्रतिशत की कटौती की है, जो कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए उच्च ब्याज लागत के साथ-साथ रूम एसी की कम बढ़ोतरी और मार्जिन धारणाओं के कारण है।
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
