Know the top 10 companies in terms of market cap: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 4 कंपनियों की सामूहिक रूप से मार्केट कैप पिछले हफ्ते 65,671.35 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही है। वहीं सेंसेक्स में पिछले हफ्ते 175.31 अंक यानी 0.26 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। इस तेजी का लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल को खूब मिला है। हालांकि इस तेजी के बाद भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों ने निवेशकों का नुकसान भी कराया है।
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 26,014.36 करोड़ रुपये बढ़कर 16,19,907.39 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इस दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 20,490.9 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,706.71 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 14,135.21 करोड़ रुपये बढ़कर 5,46,720.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,030.88 करोड़ रुपये बढ़कर 6,51,285.29 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इसके अलावा कई कंपनियों की मार्केट कैप कम भी हुई है। इसमें सबसे पहला नंबर टीसीएस का रहा। टीसीएस की मार्केट कैप 16,484.03 करोड़ रुपये घटकर 12,65,153.60 करोड़ रुपये के बची है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 12,202.87 करोड़ रुपये कम होकर 4,33,966.53 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 3,406.91 करोड़ रुपये कम होकर 5,90,910.45 करोड़ रुपये बची है।
वहीं भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट कैप 2,543.51 करोड़ रुपये कम होकर 5,00,046.01 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान आईटीसी की मार्केट कैप 1,808.36 करोड़ रुपये कम होकर 5,46,000.07 करोड़ रुपये बची। इंफोसिस की मार्केट कैप 290.53 करोड़ रुपये कम होकर 5,96,391.22 करोड़ रुपये बची है।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.19 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस 12.65 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 11.62 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6.51 लाख करोड़ रुपये
- इंफोसिस 5.96 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5.90 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 5.46 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी 5.46 लाख करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 5.00 लाख करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4.33 लाख करोड़ रुपये
नोट: मार्केट कैप की गणना कंपनियों के शुक्रवार के बंद रेट के हिसाब से की गई है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
