नई दिल्ली, मार्च 17। आज शेयर बाजार तेजी के साथ खुल सकता है। जानकारों का ऐसा अंदाजा इसलिए हैं कि कल यानी 16 मार्च को अमेरिका के केन्द्रीय बैंक ने अपनी ब्याज दरों में उम्मीद के मुताबिक बढ़त की है। इसके चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी रही। ऐसा अनुमान है कि यह तेजी आज भारतीय शेयर बाजार में भी दिखेगी। कल एसजीएक्स निफ्टी में करीब 300 प्वाइंट की तेजी भी दर्ज हुई है। वहीं अमेरिका डाउजोंस में और नास्डाक में भी करीब 4 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है।
कल अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दर चौथाई फीसदी बढ़ाई है। 3 वर्षों बाद फेड का ब्याज दर बढ़ाने का एलान किया है। यूएस फेड ने दिसंबर 2018 के बाद पहली बार दरें बढ़ाई हैं। फेड ने कहा है कि इस साल 2022 में 6 बार ब्याज और बढ़ाएंगे।
अमेरिकी ब्याज दरों के बढ़ने और दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी के बाद आज शेयर बाजार के जानकारों ने कुछ शेयरों पर आज अनुमान जताया है कि अगर इसमे ट्रेड की जाए तो आज कमाई हो सकती है।
आइये जानते हैं यह शेयर कौन से हैं।
इन शेयरों में आज तेजी की उम्मीद
आज उम्मीद है कि गुजरात अम्बुजा एक्सपोर्ट, जेके पेपर, भारत डायनमिक्स, ओरियंट रिफ्रैक्टरीज, चोला इन्वेस्टमेंट, केपरी ग्लोबल और लिन्डी इंडिया का शेयर शामिल है। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार किया है, ऐसे में उम्मीद कि यह आज और तेजी दिखा सकते हैं।
इन शेयरों पर भी नजर रखें
वहीं आज मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस के पैरामीटर के हिसाब से आज फेडरल बैंक, अशोक लीलेंड, हैवल्स, वोल्टास, असाही इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट पर भी तेजी की उम्मीद है।
इन शेयरों में रह सकती है गिरावट
वहीं कुछ शेयरों में गिरावट के भी संकेत हैं। इन शेयर में भारत इलेक्ट्रोनिक्स का नाम शामिल है। इसके अलावा थायरोकेयर के शेयर में भी दबाव दिख सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications