Day Trading Guide: अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुए, क्योंकि निवेशकों यूएस फेड से अच्छा संकेत मिल गया था। इस अच्छे संकेत के अलावा भारत में पिछले तीन कारोबारी सत्रों का ओपनिंग अपसाइड गैप बरकरार है। मार्केट के इस ऐक्शन से 26 अक्टूबर को 18837 के निचले स्तर से आई तेजी के बाद बाजार में एक निर्णायक उछाल का संकेत मिल रहा है। निफ्टी ने सोमवार को 19,250 अंक का रजिस्टेंस तेजी के साथ पार कर लिया है। अब ये शॉर्ट टर्म में 19,550 अंक से लेकर 19,600 अंक के स्तर पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। ऐसे में आज तेजी के साथ शुरुआत की उम्मीद रखी जा सकती है।
हालांकि आज सुबह एशिया के बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 2% की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स में आधे फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। हैंगसैंग इंडेक्स भी कमजोरी के साथ खुलने के संकेत दे रहा है। दरअसल, चीन के व्यापार आंकड़े और ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक फैसले से पहले यहां के बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

कल निफ्टी 50 इंडेक्स 181 अंक बढ़कर 19,411 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स 594 अंक बढ़कर 64,958 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा बैंक निफ्टी इंडेक्स 301 अंक बढ़कर 43,619 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
निफ्टी 50 आउटलुक बताते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी ने कहा कि सोमवार को 19,250 अंक के रजिस्टेंस को बाजार ने तोड़ दिया है। ऐसे में अब निफ्टी लगभग 19550 अंक से लेकर 19600 अंक के स्तर के अगले ओवरहेड प्रतिरोध की ओर बढ़ रहा है।
आज शेयर बाजार को कई कारण प्रभावित कर सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख इजरायल-हमास जंग है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की है। दोनों के बीच युद्ध विराम के मुद्दे पर चर्चा हुई है। गाजा में फिलिस्तीनियों की मदद के लिए अमेरिका करीब 1.2 अरब डॉलर की मदद करेगा। उधर, दूसरी ओर लेबनान में हमास, हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच गोलीबारी की खबर है।
इसके अलावा सऊदी अरब और रूस की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के फैसले जारी रखने के बाद कल कच्चे तेल के दाम में तेजी दिखी। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1.5% की बढ़त के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल के पार दिखा। जबकि, डब्लूटीआई क्रूड भी पौने दो फीसदी की बढ़त के साथ 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा। सऊदी अरब ने कहा है कि वो इस साल के अंत तक उत्पादन में रोजाना 10 लाख बैरल की कटौती करेंगे। रूस ने कहा है कि वो क्रूड और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट 3 लाख बैरल प्रति दिन तक घटाएंगे।
वहीं घरेलू शेयर बाजार सीधे प्रभावित करने वाला कारण विदेशी निवेश है। कल विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 549.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 595.70 करोड़ रुपये के शेयरों को खरीदा भी है।
आज इन कंपनियों के आएंगे वित्तीय नतीजे
Power Grid के नतीजे जारी होने वाले हैं। Alkem Lab, Apollo Tyre, Balrampur Chini, IRCTC, Shree Cement, Info Edge, Trent और Zydus Life के नतीजे भी आज ही जारी होंगे। इसके अलावा आज Advanced Enzyme, Alkyl Amines, Alembic Pharma, JB Chemicals, KIMS, Greaves Cotton, Prestige Estates, Rain Industries, UNO Minda समेत कई अन्य कंपनियों के नतीजे जारी होने वाले हैं।
चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगाड़िया ने आज इंट्राडे के लिए शेयर सजेस्ट किया है।
कोलगेट पामोलिव: 2115 रुपये पर खरीदें, लक्ष्य 2189 रुपये, स्टॉप लॉस 2075 रुपये।
लार्सन: 2975.45 रुपये पर खरीदें, लक्ष्य 3215 रुपये, स्टॉप लॉस 2854 रुपये।
नोट: यहां पर शेयर बाजार के जानकारों की राय शेयर की जा रही है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।


Click it and Unblock the Notifications