नई दिल्ली। मोदी सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत देश के हर किसान को साल में 6000 रुपये दिया जाता है। यह पैसा किसानों को 2000 रु-2000 रु की 3 किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस साल की अंतिम किस्त मिलने का समय आ गया है। उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले ही किसानों का यह पैसा दे सकती है। इस स्कीम का फायदा देश का हर किसान ले सकता है। हालांकि इसमें कुछ शर्तें लागू हैं। इन शर्त में किसान सरकारी नौकरी में न हो या अन्य ऐसी ही शर्तें हैं, जिससे यह पैसा उन लोगों को न मिल पाए, जिनको इसकी जरूरत नहीं है।
सबसे पहले जानें साल में कब कब मिलता है यह पैसा
मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच दी जाती है। वहीं दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच वितरित होती है। इसके अलावा तीसरी और आखिरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के बैंक खाते में भेज दी जाती है। इस बार यह साल की तीसरी और अंतिम किस्त आने वाली है। यह किस्त वैसे तो 30 नवंबर तक मिलनी है, लेकिन दिवाली के चलते उम्मीद है कि पहले ही दे दी जाएगी।
अभी तक किसानों को मिल चुकी हैं 6 किस्तें
पीएम किसान स्कीम के तहत अभी तक किसानों को 6 किस्त भेजी जा चुकी हैं। इन 6 किस्त के माध्यम से किसानों को अभी तक 12000 रुपये मिल चुका है। इस बार आने वाली किस्त सातवीं होगी। पीएम किसान की इन 6 किस्तों का लाभ देश के करीब 11 करोड़ किसानों को मिल चुका है। इन 11 करोड़ किसानों को अभी तक सरकार की तरफ से करीब 95000 करोड़ रुपये दिया जा चुका है।
जानिए किन किसानों को मिलता है पैसा
अभी तक पीएम किसान योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के 11,19,474 किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। मेघालय के 1,74,105 लोगों को इसका लाभ मिला है। असम के 31,16,920 किसान परिवारों को भी योजना का फायदा मिला है। इस सरकारी योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके पास अपनी खुद की खेती लायक जमीन है। इसके अलावा जो किसान आयकर के दायरे से बाहर हैं और जिनकी वार्षिक आमदनी 10000 रुपये से कम है।
करोड़ों किसानों को नहीं मिला है पैसा
मोदी सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक है पीएम किसान योजना। लेकिन फिर भी अभी तक करोड़ों किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पाया है। अगर आपका अभी तक इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो आप इसे ऑनलाइन करा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका रजिस्ट्रेशन है, और पैसा नहीं मिल रहा है, तो भी आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि पैसा क्यों नहीं मिल रहा है। आमतौर पर लोग आधार नंबर न देने के चलते पैसा पाने से वंचित हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है, तो आप ऑनलाइन अपना आधार नंबर पीएम किसान स्कीम में जोड़ सकते हैं।
यहां भी कर सकते हैं संपर्क
-पीएम किसान की मेल आइडी : [email protected]
-पीएम किसान योजना हेल्प लाइन नंबर : 011-23381092 और 23382401
-पीएम किसान का टोल फ्री नंबर : 18001155266
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
