Know what things Modi guaranteed on August 15: स्वतंत्रता दिवस पर आज पीएम नरेन्द्र मोदी ने करीब 90 मिनट का भाषण दिया। इस बार के भाषण की खास बात यह रही है कि अब वह वादा नहीं कर रहे हैं, बल्कि गारंटी दे रहे हैं। उन्होंने कई ऐसी बातें गारंटी के रूप में कहीं, जिनका हम लोग अभी तक वादे के रूप में सुनते थे। आइये जानते हैं उनके भाषण क्याक्या गारंटी मिली और इसके अलावा उन्होंने क्या क्या कहा।
पीएम मोदी की गारंटी
77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरी गारंटी है कि भारत अगले 5 वर्षों में दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।
उन्होंने कहा कि 2047 तक मेरा देश विकसित भारत बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी की देश की जनता को गारंटी है। उन्होंने कहा कि हम 2047 में विकसित भारत का सपना लेकर चल रहे हैं, यह हमारा संकल्प है। इसे पूरा करने के लिए हम परिश्रम की पराकाष्ठा दिखा रहे हैं। दुनिया में जो भी देश संकटों से निकले हैं, उनमें राष्ट्रीय चरित्र ही अहम कैटलिस्ट रहा है। आने वाले 25 साल हम एक ही मंत्र को लेकर चलें कि भारत की एकता को आंच आए ऐसी मेरी भाषा न हो, हर वक्त देश को जोड़ने का प्रयास हो. हम सब एकता के भाव के साथ आगे बढ़ें।

इसके अलावा पीएम मोदी ने सबसे बड़ी गारंटी देते हुए बताया कि मेरा सपना है कि 2 करोड़ लखपति दीदी बनें। इसके लिए पीएम मोदी ने मास्टर प्लान का खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि स्वयं यहायता ग्रुप की महिलाओं को ड्रोन पायलेट बनाने से लेकर उसको सुधारने तक की ट्रेनिंग दी जाएगी। खेती में ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ने से गांव की महिलाओं को इस कारोबार से फायदा उठाने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार से जल्द ही करीब 2 करोड़ महिलाएं लखपति बन पाएंगी।
जानिए पीएम मोदी की अन्य जरूरी बातें
लाल किले से बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में आपने एक सरकार फॉर्म की, तो मोदी में रिफॉर्म करने की हिम्मत आई।
पीएम मोदी ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से देश बदल रहा है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि भारत की क्षमता और संभावनाएं भरोसे की नई ऊंचाइयों को पार करने वाली हैं। विश्वास की ये नई ऊंचाईयां, नई क्षमताओं के साथ आगे बढ़ेंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि देश में 25 साल से संसद बनाने की चर्चा हो रही थी। ये मोदी है जिसने समय से पहले नई संसद बनाकर रख दिया। ये नया भारत है, ये काम करने वाला भारत है। ये भारत न रुकता है, न थकता है, ये भारत न हांफता और न ही ये भारत हारता है।
फिर पीएम मोदी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा वंशवादी राजनीति से नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज परिवारवाद और तुष्टीकरण देश को नष्ट कर रहा है। उन्होंने बताया कि एक राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक परिवार कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए।
पीएम मोदी इस दौरान कहा कि वाइब्रेंट बॉर्डर गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने वह मानसिकता बदल दी। वह देश का आखिरी गांव नहीं हैं। आप सीमा पर जो देख सकते हैं, वह मेरे देश का पहला गांव है। उन्होंने इस दौरान जानकारी दी कि आज इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि इन सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान हैं।
पीएम मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के महत्व पर कहा- एक चीज, जो देश को आगे ले जाएगी, वह है महिला नेतृत्व वाला विकास। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत में नागरिक उड्डयन में सबसे ज्यादा पायलट हैं। महिला वैज्ञानिक चंद्रयान मिशन का नेतृत्व कर रही हैं। जी-20 देश भी महिला नेतृत्व वाले विकास के महत्व को पहचान रहे हैं।
पीएम मोदी का कहना है, दुनिया अभी भी कोरोना से उबर नहीं पाई है। युद्ध ने एक और संकट को जन्म दे दिया। आज दुनिया महंगाई के संकट से जूझ रही है। महंगाई ने पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जब हम अपनी जरूरत का सामान आयात करते हैं, तो हम मुद्रास्फीति भी आयात करते हैं। लेकिन भारत ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रयास किए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब हम सत्ता में आए तो वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हम 10वें स्थान पर थे। आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह ऐसे ही नहीं हुआ। जब भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था, तब हमने इसे रोका और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई।
उन्होंने कहा कि हमारी सीमाएं पहले से अधिक सुरक्षित हुई है। मैं आजादी के मौके पर सीमा पर बैठे जवानों और देश के अंदर सुरक्षा का काम रहे जवानों को मैं बधाई देता हूं। सेना को आधुनिक और युवा बनाने के लिए रिफॉर्म हो रहा है। पहले हर जगह लिखा रहा था कि यहां बम धमाका हुआ, वहां बम धमाका हुआ। अब सीरियल बम धमाकों का जमाना बीती हुई बात हो गई है। आज देश में आतंकी हमलों में कमी आई है, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में परिवर्तन आया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications