नई दिल्ली, जनवरी 24। आगामी 1 फरवरी को संसद में बजट पेश किया जाएगा। यह बजट देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। हालांकि अभी बजट पेश होने में कुछ समय बाकी है, लेकिन जो जानकारी सामने आ रही है, उससे लगता है कि आमलोगों को इस बजट से कुछ राहत मिल सकती है। यह कौन सी राहत हो सकती हैं आइये इस पर एक नजर डालते हैं।
बढ़ सकती है स्टैंडर्ड डिडक्शन में छूट
नौकरी पेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोत्तरी का इस बार अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल स्टैंडर्ड डिडक्शन 50,000 रुपये का मिलता है, जिसे बढ़ाकर 75,000 रुपये करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

हेल्थ इंश्योरेंस पर मिल सकती है राहत
सरकार हेल्थ इंश्योरेंश की प्रीमियम पर जीएसटी की दर घटाने का रास्ता इस बजट में खोल सकती है। इस वक्त इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है। इसे घटाकर 5 फीसदी होने का अनुमान है। इससे हेल्थ इंश्योरेंश लेना सस्ता होगा।
वेल्थ टैक्स शुरू होने के आसार
सरकार को अपने बढ़ते खर्च का पूरा करने के लिए ज्यादा कमाई की जरूरत है। लेकिन सरकार आमलोगो पर टैक्स का बोझ नहीं डालना चाहेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार इस बार वेल्थ टैक्स की फिर से शुरुआत कर सकती है।
वर्क फ्रॉम होम वालों को मिल सकती है कुछ राहत
इसके अलावा महामारी के चलते वर्क फ्रॉम होम की जरूरत बढ़ी है। देश में खासकर प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोग घर से काम कर रहे हैं। इसके चलते इंटरनेट, बिजली, फर्नीचर सहित कई खर्चें बढ़े हैं। ऐसे में सरकार वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों के लिए बजट में अलग से टैक्स के लिए कुछ उपाय कर सकती है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बढ़ सकती हैं रियायतें
सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि सरकार इस बजट में ईवी पर कुछ और राहत दे। ऐसा करके सरकार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल पर लगाम लगा सकेगी। अगर ऐस हुआ तो देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी।
शेयर बाजार पर ध्यान दे सकती है सरकार
बजट में इस बार शेयरों की खरीद-फरोख्त पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) को घटा सकती है। निवेश क्षेत्र के जानकारों ने ऐसा आग्रह वित्त मंत्री से किया है। एसटीटी की वजह से अभी एक्टिव ट्रेडर्स का मुनाफा कम हो जाता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications