दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई। सोने के दाम 150 रुपए चमककर 39170 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहे।
नई दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई। सोने के दाम 150 रुपए चमककर 39170 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहे। वहीं चांदी की कीमत 422 रुपए उछलकर 45190 रुपए प्रति किलोगग्राम बोली गई। आपको बता दें कि शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जानकारों की मानें तो वैवाहिक ग्राहकी ना आने के कारण आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना और चांदी
लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर बढ़त लेकर 1475.56 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अमरीका का फरवरी सोना वायदा 7.60 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1474.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर बढ़त लेकर 16.93 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने और चांदी के दाम में स्थानीय बाजार में
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 150 चढ़कर 39,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़कर 39,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 422 रुपए चढ़कर 45,190 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 156 रुपए की तेजी लेकर 44,126 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,170 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,000 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,190 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 44,126 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications