सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। धनतेरस के दिन कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। धनतेरस के दिन कीमतों में गिरावट देखने को मिली। लेकिन दिवाली से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।

आज भी धनतेरस है और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 13 नवंबर यानी आज शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड 248 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 50950 रुपये के स्तर पर खुला है वहीं शाम को मामूली गिरावट के साथ सोना 50849 रु पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 44 रुपये की मामूली तेजी देखने को मिली। चांदी आज 62841 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है जबकि शाम को हल्की गिरावट के साथ 62700 रुपये पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50746 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38213 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62841 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के पर्व पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि इस दिन सोना-चांदी भी विशेष मुहुर्त में खरीदा जाता है। इस साल धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 13 नवंबर 2020 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 59 मिनट तक है। यानी 11 घंटे 16 मिनट की अवधि सोना खरीदने के लिए शुभ है। यानी अर्थात आपके पास धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए काफी लंबा समय है। इस शुभ समय पर सोना खरीदने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ये भी माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिसकी वजह से धन में 13 गुणा की वृद्धि होती है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें।
देशभर में आईबीजेए के रेट सर्वमान्य
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications