आज भी महंगा हुआ सोना-चांदी का रेट। विदेशों मे दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार छठे दिन मजबूत होता हुआ डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: आज भी महंगा हुआ सोना-चांदी का रेट। विदेशों मे दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार छठे दिन मजबूत होता हुआ डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। स्थानीय बाजार में सोने के दाम 50 रुपए की मजबूती के साथ 41,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 11 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं, चांदी की कीमत 48,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी सोने के दाम में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज भी चमके सोना और चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.66 डॉलर चमककर 1,566.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,568.35 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने में भी सफल रहा था। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा 1.70 डॉलर लुढ़ककर 1,558.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन में कोरोनावायरस फैलने की खबरों के बाद विदेशी शेयर बाजारों में गिरावट रही, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने का रुख किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 18.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए टूटा
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 41,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। वहीं, आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए टूटकर 30,800 रुपये रह गयी। चांदी हाजिर गत दिवस के 48,100 रुपये पर स्थिर रही। चांदी वायदा 161 रुपये की बढ़त में 46,956 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,470 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,300 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 48,100 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 46,956 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,800 रुपए
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications