सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज सोना की कीमतों में गिरावट आई। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज सोना की कीमतों में गिरावट आई। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के भाव मे 26 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब 10 ग्राम सोने का मूल्य 38,895 पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोना दिल्ली में 38,921 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सिक्युरिटीज के अनुसार, भारतीय रुपये में गिरावट के चलते सोने की कीमत में गिरावट सीमित रही है।

वहीं एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 26 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि रुपये के मूल्य में कमी आने से कीमतों में गिरावट सीमित रही है। उन्होंने बताया कि रुपये का हाजिर मूल्य शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली है। चांदी में शुक्रवार को 52 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त से अब एक किलो चांदी का मूल्य 45,547 पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,495 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह तेजी देखने को मिली है।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना शुक्रवार को न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 1,473 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 16.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति से सकारात्मक संकेत आने के बाद निवेशकों द्वारा यूएस-चाइना व्यापार वार्ता के सही दिशा में होने की उम्मीदों के चलते शुक्रवार को एशियन स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications