अगर आप भी पेंशनर्स है तो ये खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पेंशनर्स के लिए पीपीओ नंबर बहुत ही जरूरी होता है।
नई दिल्ली, मार्च 11। अगर आप भी पेंशनर्स है तो ये खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पेंशनर्स के लिए पीपीओ नंबर बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की इंप्लॉई पेंशन स्कीम के तहत आने वाले पेंशनर्स हैं और अपना पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) नंबर खो दिया है तो परेशान न हों। आप घर बैठे आसान तरीकों से इसे दोबारा हासिल कर सकते हैं। अब सवाल है कि आखिर ये पीपीओ क्या है और ये क्यों जरूरी है। पीपीओ नंबर कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद उसे ईपीएफओ की ओर से जारी किया जाने वाला एक यूनीक नंबर होता है। पीपीओ नंबर की मदद से पेंशनर्स रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्राप्त करते हैं।

जानिए क्या होता है पीपीओ नंबर
ये 12 डिजिट का एक रेफरेंस नंबर होता है। इस नंबर को कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद जारी किया जाता है। हर पेंशनभोगी के लिए ये नंबर काफी अहमियत रखता है। पीपीओ नंबर भूल जाने की स्थिति में आपकी पेंशन भी रुक सकती है। ऐसे में बता दें कि ईपीएफओ के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपना पीपीओ नंबर खो देता है तो वह अपने बैंक अकाउंट नंबर या फिर पीएफ नंबर की मदद से इसे आसानी से दोबारा प्राप्त कर सकता है।
बैंक अकाउंट नंबर या पीएफ नंबर से पीपीओ नंबर कैसे पाएं
- सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद पेंशनर्स पोर्टल को खोलेंगे।
- इसके अगले स्टेप में नया डैशबोर्ड दिखेगा। इस पर Know Your पीपीओ नंबर का टैब खोलना होगा।
- इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट नंबर या पीएफ नंबर एंटर करना होगा। इसे सब्मिट करने के बाद अगले स्टेप में पीपीएफ नंबर स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- ईपीएफओ बेबिनार के जरिए रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पीपीओ नंबर देता है।
- ईपीएफओ के मुताबिक बेबिनार में 3 माह के भीतर रिटायर हुए कर्मचारियों और नियोक्ताओं को आमंत्रित किया जाता है। इस बेबिनार में प्रशिक्षित भी किया जाता है। ईपीएफओ को हर साल 3 लाख रिटायर कर्मचारी इससे लाभान्वित होने की उम्मीद है।
पेंशन अकाउंट एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में कर सकते ट्रांसफर
बता दें कि पीपीओ नंबर के जरिए आप पेंशन अकाउंट को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करा सकते हैं। इसके अलावा जीवन प्रमाण जमा करते वक्त भी इसकी जरूरत होती है। पेंशन संबंधी शिकायत दर्ज कराने या ऑनलाइन पेंशन स्टेटस जानने में भी इस नंबर की अहम भूमिका होती है। ईपीएफओ के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपना पीपीओ नंबर खो देता है तो वह अपने बैंक अकाउंट नंबर या फिर पीएफ नंबर की मदद से इसे आसानी से दोबारा प्राप्त कर सकता है।
पीपीओ नंबर वापिस जनरेट करने का प्रॉसेस
- https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाएं।
- अब लेफ्ट साइड में दिए हुए 'ऑनलाइन सर्विसेज' सेक्शन में 'Pensioners Portal' के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको लेफ्ट साइड मं दिए 'Know Your PPO No. विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपको अपने उस बैंक अकाउंट नंबर को डालना होगा, जो आपके पेंशन फंड से लिंक्ड है।
- फिर आप अपना PF नंबर जिसे मेंबर आईडी भी कहते हैं, को डालकर सर्च कर सकते हैं।
- डिटेल्स के सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद PPF नंबर स्क्रीन पर शो होने लगेगा।
ऐसे भी मिल सकता है पीपीओ नंबर
इसके अलावा आप https://mis.epfindia.gov.in/PensionPaymentEnquiry/ को नए टैब में खोलकर भी अपना पीपीओ नंबर प्राप्त कर सकते हैं। पीपीओ नंबर संबधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ईपीएफओ की अलग वेबसाइट है। यहां आप जीवन प्रमाण पत्र, पीपीओ नंबर, पेमेंट संबंधी जानकारी और अपने पेंशन स्टेटस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications