कोरोना काल में सोने की कीमतें हर महीने नया रिकॉर्ड बना रही हैं। सोना बीते दो दिन पहले एक नया इतिहास रचने के बाद सर्वोच्च शिखर से फिसल गया है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में सोने की कीमतें हर महीने नया रिकॉर्ड बना रही हैं। सोना बीते दो दिन पहले एक नया इतिहास रचने के बाद सर्वोच्च शिखर से फिसल गया है। सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इन दिनों तो सोने ने कीमत 50 हजार के करीब पहुंच गई। बीते कल शु्क्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 49101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी की कीमतों में भी आज नरमी देखने को मिल रही है। लेकिन आज यानी शनिवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है। बेवसाइट के मुताबिक शनिवार को सोने की कीमत में 500 रुपए की बड़ी गिरावट आई और सोना गिरकर 48,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सोना की कीमत जानिए
सोने की कीमत में पिछले दो दिनों में बड़ी बढ़ोतरी आई। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 48500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वेबसाइट से देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट अपनी वेबसाइट पर शेयर किए हैं। इसके मुताबिक 11 जुलाई को चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 51170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 48500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं कोलकाता में आज सोना 49660 रुपए प्रति 10 ग्राम और बैंगलुरु में 50420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी की कीमत जानिए
आज सोने की कीमत में जहां सुस्ती देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई। शनिवार को चांदी की कीमत में 40 रुपए की तेजी आई। चांदी का भाव 51950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी के रेट की बात करें तो चेन्नई में आज चांदी 51990 रुपए प्रति किलो, मुंबई में 51990 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत में 50 रुपए की तेजी आई और चांदी 51950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानिए क्या होता है वायदा बाजार
सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प



Click it and Unblock the Notifications