सोना रिकॉर्ड स्तर पर से फिसला, जानें चांदी का भाव

सोना एक दिन पहले एक नया इतिहास रचने के बाद आज सर्वोच्च शिखर से फिसल गया है। शु्क्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 49101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

नई द‍िल्‍ली: सोना एक दिन पहले एक नया इतिहास रचने के बाद आज सर्वोच्च शिखर से फिसल गया है। शु्क्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 49101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी की कीमतों में भी आज नरमी देखने को मिल रही है। आज चांदी 743 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 50477 रुपये पर खुली। कोरोना काल में सोने की कीमतें हर महीने नया रिकॉर्ड बना रही हैं। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 50184 रुपये तक पहुंच गई।

सोने के वायदा भाव में दिखी गिरावट

सोने के वायदा भाव में दिखी गिरावट

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर एमसीएक्‍स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 17 रुपये की गिरावट के साथ 48,861 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर एमसीएक्‍स पर 30 रुपये की गिरावट के साथ 49,008 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। गौरतलब है कि घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 50,184 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, चांदी के घरेलू वायदा भाव में शुक्रवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 0.28 फीसद या 144 रुपये की बढ़त के साथ 51,235 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को चांदी की घरेलू हाजिर कीमत 52,930 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

जानि‍ए क्या होता है वायदा बाजार

जानि‍ए क्या होता है वायदा बाजार

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

सोने की वैश्विक स्‍तर पर कीमत

सोने की वैश्विक स्‍तर पर कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वैश्विक वायदा कीमत 0.16 फीसद या 2.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,806.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, सोने की वैश्विक हाजिर कीमत शुक्रवार सुबह 0.12 फीसद या 2.08 डॉलर की गिरावट के साथ 1,801.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, शुक्रवार सुबह चांदी का वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.46 फीसद या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 19.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.15 फीसद या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 18.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जबतक कोरोना का संक्रमण दुनिया भर के देशों में बढ़ता रहेगा तब तक सोने की कीमतें कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+