नई दिल्ली। देश की तीसरी बड़ी मोबाइल कंपनी वोडाफोन आइडिया के पास ढेर सारे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं। बहुत से लोगों को इनकी जानकारी नहीं है, इसी कारण लोग इनका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। अगर आप वोडाफोन के 100 रुपये से कम वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी चाहते हैं, यहां से ले सकते हैं।
जानिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
वोडाफोन के पास मिनीमम रिचार्ज वाले काफी सस्ते प्रीपेड प्लान हैं। ग्राहक अपने नंबर को ऐक्टिव रखने के लिए इनको रिचार्ज कर सकते हैं। वोडाफोन और आइडिया को मिलाकर बनाई नई कंपनी वीआई के पास 39 रुपये का सर्विस वैलिडिटी प्रीपेड पैक उपलब्ध है। 39 रुपये वाले सर्विस वैलिडिटी पैक में 30 रुपये का लिमिटेड वैलिडिटी टॉक टाइम मिल रहा है। वहीं इस पैक में 100एमबी डेटा भी दिया जा रहा है। जहां तक काल रेट की बात है तो लोकल और नैशनल वॉइस कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड चार्ज लिया जा रहा है। इस पैक की वैलिडिटी 14 दिन की है।
जानिए 49 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में
वीआई के पास 49 रुपये वाला सर्विस वैलिडिटी प्रीपेड पैक भी है। इस रिचार्ज प्लान में 38 रुपये का टॉक टाइम दिया जाता है। इसके अलावा 100एमबी डेटा भी मिलता है। ग्राहक 2.5 पैसे प्रति सेकंड के हिसाब से कॉल कर सकते हैं। इन रिचार्ज प्लान के साथ अतिरिक्त 200एमबी डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिनों की है और साथ में 300एमबी डेटा दिया जाता है।
जानिए दो और सस्ते रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया के पास 79 रुपये वाला सर्विस वैलिडिटी प्रीपेड पैक भी है। इसमें 64 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। वहीं 200एमबी डेटा दिया जा रहा है। कॉल के लिए 1 पैसा प्रति सेकंड देना होगा। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। अगर ग्राहक वीआई के मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए इस प्लान को रिचार्ज करता है तो उसे 400एमबी डेटा अलग से दिया जा रहा है।
वहीं 95 रुपये वाले सर्विस वैलिडिटी प्रीपेड पैक में कंपनी 74 रुपये का टॉक टाइम दे रही है। इस प्लान में 200एमबी डेटा दिया जा रहा है। लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 पैसा प्रति सेकंड चार्ज लिया जाता है। हालांकि इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी काफी ज्यादा यानी 56 दिन की है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
