लॉकडाउन का असर सर्ऱाफा बाजार पर दिख रहा है। एक तरफ जहां स्थानीय बाजार बंद है तो वहीं सोने की कीमत में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन का असर सर्ऱाफा बाजार पर दिख रहा है। एक तरफ जहां स्थानीय बाजार बंद है तो वहीं सोने की कीमत में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है। सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। वायदा बाजार में सोने की कीमतों में मंगलवार सुबह भी गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की हाजिर कीमत में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 0.06 फीसद या 26 रुपये की गिरावट के साथ 43,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, 3 अप्रैल 2020 के सोने की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 0.16 फीसद या 72 रुपये की गिरावट के साथ 43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

चांदी की वायदा कीमतों की बात करें, तो इसमें मंगलवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.54 फीसद या 213 रुपये की बढ़त के साथ 40,011 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.56 फीसद या 9.08 डॉलर की गिरावट के साथ 1613.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में मंगलवार सुबह बढ़त देखी जा रही थी। यह 0.26 फीसद या 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 14.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वायदा बाजार में क्रूड ऑयल के भाव की बात करें, तो एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह इसमें बढ़त देखी जा रही थी। यह मंगलवार सुबह 2.23 फीसद या 36 रुपये की बढ़त के साथ 1,652 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। यहां आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देश में संपूर्ण लॉकडाउन चल रहा है। देश भर में लॉकडाउन के चलते इस समय भारत में सोने-चांदी के हाजिर बाजार बंद हैं। कोरोना वायरस की कारण भारत को लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन की वजह से सोने-चांदी के घरेलू हाजिर बाजार बंद हैं। सोने की मांग में कमी आई है। कोरोना के कारण दुनियाभर के बाजार में उठापटक जारी है। भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
