सोने की कीमत में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने के भाव में 161 रुपये की गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने के भाव में 161 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,718 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है। गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,879 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने के जेवरों की हालमार्किंग हुई अनिवार्य, जानिए कब से शुरू होगी ये भी पढ़ें

वहीं वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, सप्ताह के पहले दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 161 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सोने की हाजिर मांग के कमजोर होने के चलते कीमतों में गिरावट आई है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सर्राफा बाजार में सोने की तरह ही सोमवार को चांदी की कीमत में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 425 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,730 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 46,155 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के चलते चांदी के भाव में यह गिरावट देखी गई है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोमवार को न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,456 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 16.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि डॉलर में मजबूती और चीन से सकारात्मक मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा आने के बाद वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की ज्वेलरी में हॉल मार्किंग अनिवार्य
दूसरी तरफ बता दें कि भारत में सोने की ज्वेलरी और कलाकृतियों के लिए बीआईएस हॉल मार्किंग अनिवार्य की जा रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार 15 जनवरी 2020 को अधिसूचना भी जारी करेगी। अधिसूचना जारी करने के ठीक एक साल बाद यानी 15 जनवरी 2021 से सोने के गहने पर बीआईएस हाल मार्किंग अनिवार्य होगा। बीआईएस हॉल मार्किंग अनिवार्य होने के बाद अगर कोई ज्वेलर नियमों की अनदेखी करता है तो 1 लाख रुपये का जर्माना और एक साल की सजा हो सकती है। इसके अलावा जुर्माने के तौर पर सोने की वैल्यू का पांच गुना तक चुकाने का प्रावधान भी किया गया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications