आज की कीमत में तेजी आई। सोने की कीमतों में गुरुवार को 111 रुपये का उछाल आया है।
नई दिल्ली: आज की कीमत में तेजी आई। सोने की कीमतों में गुरुवार को 111 रुपये का उछाल आया है। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस कीमती धातु का भाव 42,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में गिरावट के चलते सोने के भाव में यह तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को यह पीली धातु 42,381 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

हालांकि, चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 67 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इसका भाव 48,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी बुधवार को 48,666 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। एचडीफएसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 111 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। पटेल के अनुसार, रुपये में गिरावट के चलते यह बढ़ोत्तरी हुई है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना और चांदी दोनों ही गुरुवार को गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहे थे। सोना 1,609.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वायदा भाव की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार दोपहर तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 41,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, पांच जून 2020 का वायदा भाव 41,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और पांच अगस्त 2020 का वायदा भाव 41,963 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
वहीं, चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 की चांदी का वायदा भाव 47,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर, पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव 48,111 रुपये प्रति किलोग्राम पर और तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव 48,608 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
