सोना आज भी हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में जबरदस्‍त बढ़ोतरी

आज सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। अगस्त महीने में सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। आज सि‍तंबर महीने के शुरुआत में सोने की कीमतों में तो तेजी देखी ही जा रही है

नई द‍िल्‍ली: आज सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। अगस्त महीने में सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। आज सि‍तंबर महीने के शुरुआत में सोने की कीमतों में तो तेजी देखी ही जा रही है, इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी तगड़ी बढ़त दर्ज की गई है।

Know Todays Prices Of Gold And Silver

51000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ चुका सोना एक बार फिर उछला है। वहीं चांदी की कीमतों में भी अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के दाम तेजी के साथ खुले। 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार की तुलना में 155 रुपये महंगा खुला। सोना 155 रुपये चढ़कर 51401 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 1696 रुपये बढ़कर 67630 रुपये पर खुली।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

 सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47083 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38551 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67630 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

 अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर सोना-चांदी आज

अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर सोना-चांदी आज

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार दोपहर कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.02 फीसद या 20.20 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 1,998.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.22 फीसद या 24.08 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 1,991.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर मंगलवार दोपहर चांदी की वायदा कीमत 1.89 फीसद या 0.54 डॉलर की बढ़त के साथ 29.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2.30 फीसद या 0.65 डॉलर की बढ़त के साथ 28.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

 सोने-चांदी पर द‍िखा रुपये में तेजी का असर

सोने-चांदी पर द‍िखा रुपये में तेजी का असर

विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर बीते सप्ताह सोने-चांदी में नरमी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर का सोना वायदा पिछले सप्ताह 567 रुपये यानी 1.09 प्रतिशत टूट कर सप्ताहांत पर बाजार बंद होते समय 51,448 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सितंबर का सोना मिनी वायदा भी 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,050 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी का सितंबर वायदा 1,091 रुपये यानी 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,976 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। नवंबर का चांदी मिनी वायदा भी 1.05 फीसदी लुढ़ककर सप्ताहांत पर 68,836 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+