विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के कीमत साढ़े सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
नई दिल्ली: विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के कीमत साढ़े सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कारोबारियों ने बताया कि सोने के दाम लगातार दूसरे दिन मजबूत हुए और 350 रुपए चमककर 40,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह 05 नवंबर के बाद पहला मौका है जब पीली धातु 40 हजार के पार पहुंची है। चांदी की कीमत की चमक लगातार सातवें दिन बढ़ी। यह 350 रुपए की मजबूती के साथ 47,930 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो 04 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी आज
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रही तेजी से स्थानीय स्तर पर सोने-चांदी को समर्थन मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 6.35 डॉलर की बढ़त में 1,504.1 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जो 05 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 4.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,509 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 17.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर समझौते से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों ने पीली धातु का रुख किया है। साथ ही अमरीका में क्रिसमस पहले जारी कमजोर आर्थिक आंकड़ों का असर भी देखा जा रहा है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 350 रुपए चमककर 40,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 04 नवंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,900 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चढ़कर 30,400 रुपए पर रही। चांदी हाजिर 350 रुपए की मजबूती के साथ 47,930 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी वायदा 483 रुपए की छलांग लगाकर 46,989 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 40,070 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 39,900 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 47,930 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 46,989 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,400 रुपए
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications