सप्ताह के पहले दिन आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बता दें कि अगस्त महीने में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा।
नई दिल्ली: सप्ताह के पहले दिन आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बता दें कि अगस्त महीने में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा। सोना जो कि 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ चुका था, एक बार फिर उछला है। वहीं चांदी की कीमतों में भी अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है।

सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के दाम तेजी के साथ खुले। 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार के मुकाबले 228 रुपये महंगा खुला। सोमवार सुबह सोने का रेट 51405 रुपये पर पहुंच गया, वहीं चांदी 1682 रुपये प्रति किलो मजबूत होकर 66516 रुपये पर खुली।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी की कीमत में आज भी उछाल
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 26 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47083 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38551 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। बुधवार को जहां चांदी की कीमत 66516 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। शुक्रवार को इसमें 677 रुपए की गिरावट के बाद चांदी 64711 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
सस्ते में सोना खरीदने का पहला दिन आज
आज से सरकारी सॉवरेन बॉन्ड योजना शुरु हुई है। आज 31 अगस्त 2020 से शुरु हुई गोल्ड बॉन्ड की आखिरी किस्त के बॉन्ड की खरीद आज से शुरु हुई। सरकार ने इस स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5117 रुपए प्रति ग्राम रखी गई है। अगले 5 दिनों तक आप इस बॉन्ड को खरीद सकते हैं।
गोल्ड ग्लोबल मार्केट में दो सप्ताह के शिखर पर
ग्लोबल मार्केट में सोना सोमवार को दो सप्ताह के शिखर पहुंच गया। कमजोर डॉलर की वजह से सोने के रेट में यह बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में गोल्ड की कीमत 252 रुपये बढ़ कर 52,155 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई वहीं चांदी 462 रुपये बढ़ कर 68,492 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों के नरम रहने के संकेत दिए हैं। इसलिए नकदी की अधिकता गोल्ड रेट को ऊपर बढ़ा रही है। स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी चढ़ कर 1,971.68 प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.4 फीसदी चढ़ कर 1,982.50 डॉलर पर पहुंच गया।
भारत में घट रही गोल्ड डिमांड
भारत में गोल्ड महंगा होने की वजह से इसकी डिमांड लगातार कम होती जा रही है। डीलरों की ओर से अच्छा डिस्काउंट मिलने के बावजूद गोल्ड की डिमांड नहीं बढ़ रही है। इस बीच, ग्लोबल मार्केट में सिल्वर के दाम में 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 27.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।


Click it and Unblock the Notifications