जान‍िए बुधवार को सोने-चांदी की कीमत क्‍या रही

सर्राफा बाजार में आज सप्ताह के तीसरे दिन आज फिर सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

नई द‍िल्‍ली: सर्राफा बाजार में आज सप्ताह के तीसरे दिन आज फिर सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोने में बुधवार को 73 रुपए की गिरावट आई है। इसके साथ ही इस सप्ताह सोने के भाव में कुल 200 रुपए की गिरावट आ गई है। भाव में इस कमी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सोने की कीमत 38,486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपए में मजबूती के चलते सोने के भाव में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में सोना 38,559 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

know Todays Gold And Silver Rate Here

24 कैरेट सोने की कीमत में भी 73 रुपए की गिरावट
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया है कि बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 73 रुपए की गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि डॉलर की तुलना में रुपए में मजबूती आने के चलते भाव में यह गिरावट देखी गई। पटेल ने बताया कि बुधवार को शुरुआती कारोबार में हाजिर रुपया एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 70.80 पर कारोबार कर रहा था।

भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

चांदी की कीमतों में तेजी
सोने के साथ ही सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में बुधवार को 89 रुपए की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 44,640 रुपए पर आ गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी का भाव 44,729 रुपए प्रति किलोग्राम था।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+