नयी दिल्ली। त्योहारी सीजन की सेल पहले ही शुरू हो चुकी है। कई कंपनियों को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन बहुत सारे ऑर्डर मिल रहे हैं। इसके पीछे हैं शानदार ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी वजह, जिनकी तरफ आकर्षित होकर ग्राहक खूब शॉपिंग कर रहे हैं। इस साल भी फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में ग्राहकों ने जम कर खरीदारी की। हालांकि क्या ऑफर्स का लाभ उठाकर ऐसे ग्राहकों ने कुछ अतिरिक्त बचत की? बता दें कि भारी डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे बेनेफिट के साथ-साथ कुछ चार्जेस भी होते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
नो-कॉस्ट ईएमआई या जीरो-कॉस्ट ईएमआई
नो-कॉस्ट ईएमआई सामान्य ईएमआई की तरह ही होती है लेकिन आपको इसमें बेसिक अमाउंट के साथ ब्याज का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती। इस समय चल रही सेल में ऑफर्स पर उत्पाद खरीदने पर आपको जो ब्याज देना पड़ता है, वह पेमेंट के समय अपफ्रंट छूट के रूप में दिया जाएगा। जबकि नो-कॉस्ट ईएमआई में ग्राहकों को किसी प्रोडक्ट पर एक बार में पूरी पेमेंट नहीं करनी होती, पर यहीं आपको छिपे हुए चार्जेस के बारे में नहीं भूलना चाहिए, जो आपको उस प्रोडक्ट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठाने के लिए देने पड़ते हैं।
देना होता है ये चार्ज
जब आप नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन चुनते हैं, तो सेलर आपको वो डिस्काउंट नहीं देता जो आपको पूरी पेमेंट करने पर मिल सकती थी। असल में होता ये है कि वे इस तरह के ऑफर्स के लिए बैंक या वित्तीय संस्थान के साथ हाथ मिलाते हैं और उन्हें ब्याज लागत कवर करने के लिए मार्जिन का भुगतान करते हैं। आप किस्तों में फोन या किसी अन्य प्रोडक्ट की मूल कीमत का भुगतान करते हैं, रिटेल सेलर को डिस्काउंटेड प्राइस मिलता है और बैलेंस (जैसे कि डिस्काउंट का पैसा) लोन पर ब्याज का भुगतान करने के लिए दिया जाता है।
महंगाई की मार
कई बार उत्पाद की कीमत में ब्याज को पहले ही जोड़ दिया जाता है और फिर नो-कॉस्ट ईएमआई की पेशकश की जाती है। अक्सर ऐसे ऑफर ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी होते हैं, जो बढ़ी हुई रकम पर ध्यान देते हैं। मान लीजिए कि किसी प्रोडक्ट की कीमत 20,000 रुपये है। रिटेलर आपको यह 23,250 रु की 'नो-कॉस्ट ईएमआई' ऑफर के तहत देता है। यहां 3,250 रुपये का ब्याज पहले से ही प्रोडक्ट की लागत में जोड़ा जाता है। यानी आपसे पहले लोन का ब्याज वसूल लिया जाएगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
