Weekly Gold and Silver rate trend: सोने और चांदी के रेट में पिछले एक महीने से ज्यादा की गिरावट चल रही थी। लेकिन बीते हफ्ते सोना और चांदी के रेट में बढ़त दर्ज हुई है। ऐसे में आइये जानते हैं कि सोने और चांदी के रेट को लेकर जानकार क्या बता रहे हैं।
गोल्ड का रेट बीते हफ्ते बढ़ा है। 24 कैरेट सोने का रेट बीते शुक्रवार को 58586 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट बीते सोमवार को 58122 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से बीते एक हफ्ते में सोने का रेट करीब 464 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।

वहीं बीते हफ्ते चांदी का भी रेट मामूली रूप से बढ़ा है। चांदी का रेट बीते शुक्रवार को 69750 रुपये प्रति किलो के रेट पर बंद हुआ था। वहीं बीते सोमवार को चांदी का रेट 69327 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 423 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है।
जहां तक सोने ऑलटाइम हाई रेट से सस्ता होने की बात है तो यह इस वक्त करीब 3,060 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से इस वक्त करीब 6,714 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
वहीं अगर देखा जाए 2023 में सोने का कहां तक जा सकता है तो जानकारों ने इसमें तेजी की उम्मीद जताई है। केडिया एडवाइजरी के अनुसार सोने की कीमतों में अभी अच्छी तेजी के संकेत हैं। इस साल सोने की कीमत 66,000 रुपये से लेकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।
वहीं चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया के अनुसार 2023 में सोने की कीमतों में तेजी की उम्मीद रख सकते हैं। इनके अनुसार गोल्ड का रेट 61,111 प्रति 10 ग्राम का स्तर दिखा सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications