सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मांग में कमजोरी के बीच दिल्ली में सोना 73 रुपये की गिरावट के साथ 39,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
नई दिल्ली: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मांग में कमजोरी के बीच दिल्ली में सोना 73 रुपये की गिरावट के साथ 39,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबरी सत्र में सोना 39,955 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। दिल्ली में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत 156 रुपये घटकर 47,010 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 48,066 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो सोना और चांदी, दोनों में मामूली रूप से तेजी देखी गई। सोना 1,513.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'सोमवार को सोने की कीमत स्थिर रहीं। वहीं, वैश्विक बाजार में यह मामूली तेजी के साथ 1,513 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। छुट्टियां होने के कारण सोना एक दायरे में कारोबार करता नजर आया।' भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमाणी ने कहा, 'सोने की कीमतों में क्रमिक रूप से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है क्योंकि निवेशक अमेरिका और मिड्ल ईस्ट के बीच तनावों को देखते हुए अपने जोखिमों के विरुद्ध सोने का इस्तेमाल हेजिंग के लिए कर रहे हैं।' भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 40,350 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 40,180 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम 47,780 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 46,825 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 30,400 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
