आज गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट।
नई दिल्ली: आज गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना के दाम 30 रुपए फिसलकर 39,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। चांदी की कीमत भी 40 रुपए टूटकर 46,835 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बुधवार को भी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। जिसकी वजह से सोना एक हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर आज 2.80 डॉलर फिसलकर 1,487.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.40 डॉलर लुढ़ककर 1,488.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध समाप्त करने को लेकर होने वाले समझौते में देरी के संकेत से निवेशक अभी सतर्क रुख अपना रहे हैं जिससे पीली धातु में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है। अमरीकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रस्तावित समझौते की शर्तों और स्थान को लेकर अभी चर्चा जारी है तथा समझौते में देरी हो सकती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 17.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में दोनों धातुओं में गिरावट
वहीं दूसरी ओर स्थानीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गयी। सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए की नरमी के साथ 39,670 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया जो 30 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 39,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,300 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 40 रुपए टूटकर 46,835 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। यह 18 अक्टूबर के बाद का इसका निचला स्तर है। चांदी वायदा 171 रुपए की गिरावट में 45,659 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,670 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,500 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 46,835 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 45,659 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,300 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
