सोने के दामों में आज उछाल देखने को मिला है। दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतों में 455 रुपये का भारी उछाल देखने को मिला।
नई दिल्ली: सोने के दामों में आज उछाल देखने को मिला है। दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतों में 455 रुपये का भारी उछाल देखने को मिला। विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों के बुरी तरह धाराशायी होने की वजह से भी सोने के भाव चढ़ गए। हालांकि, चांदी की कीमतों में 1,283 रुपये की जबरदस्त कमी देखने को मिली। इससे चांदी कई माह के निचले स्तर पर पहुंच गई। शहर में चांदी का भाव 40,304 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 41,587 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटी के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि रुपये के अवमूल्यन और दुनियाभर में सोने की कीमतों में रिकवरी के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में 455 रुपये की तेजी देखी गई।

भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं पटेल ने बताया कि शहर में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 41,610 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। पिछले सत्र में दस ग्राम सोने का भाव 41,155 रुपये पर बंद हुआ था। पटेल ने बताया कि दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले हाजिर रुपया 36 पैसे कमजोर रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत उछाल के साथ 1,539 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमत बिना किसी बदलाव के 15.65 डॉलर प्रति औंस पर रही। Covid-19 के दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर की वजह से सोमवार को सेंसेक्स में 2,700 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से निवेशकों ने सेफ हैवेन समझे जाने वाले सोने में निवेश किया। जबकि पिछले सत्र में जबरदस्त गिरावट के बाद सोने की कीमतों में करीब तीन फीसद की बढ़त देखने को मिली। डॉलर और दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के कारण सोने के दाम चढ़े।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
