नई दिल्ली, 4 नवंबर। शेयर बाजार में आज दिवाली के चलते अवकाश रहेगा, लेकिन आज शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। यह ट्रेडिंग शाम को 1 घंटे के लिए होगी। आज से नए संवत 2078 की शुरुआत होगी, जिसके उपलक्ष्य में मुहूर्त ट्रे़डिंग की जाएगी। मुहूर्त ट्रेडिंग एक प्रतीकात्मक अनुष्ठान है, जो परंपरा के तहत काफी समय से होता आ रहा है। इस दौरान शेयर बाजार से जुड़े लोग आमतौर पर कोई न कोई शेयर जरूर खरीदते हैं।
जानिए आज मुहूर्त ट्रेडिंग का समय
- आज यानी गुरुवार 4 नवंबर को शाम 6:15 बजे से मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू होकर को शाम 7:15 बजे खत्म होगी।
- प्री ओपन: शाम 6:00 बजे - 6:15 बजे रहेगा
- नॉर्मल मार्केट: शाम 6:15 बजे-7:15 बजे रहेगा
- क्लोजिंग सेशन- शाम 7:25 बजे -7:35 बजे रहेगा
- फ्यूचर और ऑप्शन, करेंसी और एमसीएक्स में शाम 6:15 बजे -7:15 बजे तक ट्रेडिंग होगी

जानिए कब से चल रही है मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा
दिवाली पर एक घंटे के लिए शुभ स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग इसी मुहूर्त ट्रेडिंग के समय पर होती है। यह एक प्रतीकात्मक और पुराना अनुष्ठान है, जिसे ट्रेडिंग कम्यूनिटी की तरफ से सदियों से बनाए रखा और मनाया जाता रहा है। बीएसई पर 1957 में और 1992 से एनएसई पर इस परंपरा को निभाया जा रहा है। पिछले साल विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 14 नवंबर को आयोजित किया गया था। मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 43,638 अंक पर बंद हुआ और एनएसई 12,771 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

कल ये रहा था शेयर बाजार का हाल
वहीं कल यानी 3 नवंबर 2021 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल जहां सेंसेक्स करीब 257.14 अंक की गिरावट के साथ 59771.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 59.80 अंक की गिरावट के साथ 17829.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
कल निफ्टी के टॉप गेनर
लार्सन का शेयर 74 रुपये की तेजी के साथ 1,889.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ग्रेसिम का शेयर करीब 42 रुपये की तेजी के साथ 1,785.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 737.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 175 रुपये की तेजी के साथ 7,887.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 67 रुपये की तेजी के साथ 3,170.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

कल निफ्टी के टॉप लूजर
सन फार्मा का शेयर करीब 27 रुपये की गिरावट के साथ 787.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 35 रुपये की गिरावट के साथ 1,177.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 699.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 39 रुपये की गिरावट के साथ 2,037.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 785.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications