Share Market today: वैश्विक संकेत और व्यापक आर्थिक आंकड़ों के मद्देनजर आज शेयर बाजार की शुरुआत सपाट और हरे निशान के साथ हो सकती है। सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती घंटी में सतर्क रुख का संकेत दे सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों के साथ-साथ एशियाई शेयर बाजारों में भी उछाल आया है।
उधर गिफ्ट निफ्टी मंगलवार सुबह 7.08 बजे 5.5 अंक या 0.03% की गिरावट के साथ 19,347.5 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। गिफ्ट निफ्टी 19,353 अंक के स्तर पर खुला और इंट्राडे में क्रमशः 19,370.5 अंक से 19,345.0 अंक के बीच कारोबार किया। शुरुआती कारोबार में, पश्चिमी बाजारों के सकारात्मक रुख को देखते हुए एशियाई शेयर बाजारों में ऊंचे स्तरों पर कारोबार शुरू हुआ। जापान का निक्केई-225 109.25 अंक उछला, जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI 0.3 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 आधा प्रतिशत तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग सूचकांक ने 135.01 अंक या 0.74% की बढ़त के साथ अपने समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन दिखाया है।

वहीं कल रात डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 213.08 अंक या 0.62% से अधिक उछाल के साथ और एसएंडपी 500 इंडेक्स 27.60 अंक या 0.63% की तेजी के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 114.48 अंक या 0.84% की तेजी के साथ बंद हुआ।
प्रभुदास लीलाधर की तकनीकी अनुसंधान उपाध्यक्ष वैशाली पारेख के अनुसार मंगलवार को कारोबार के दौरान निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 19,200/19,230 अंक के आसपास समर्थन मिलेगा, जबकि रजिस्टेंस 19,380/19,400 अंक के स्तर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, बैंक निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 44,000/44,050 अंक की रेंज में समर्थन मिलने की संभावना है और 44,900/45,000 अंक के बीच रजिस्टेंस देखा जा सकता है।
इंट्रा डे शेयर पिक
प्रभुदास लीलाधर की तकनीकी अनुसंधान उपाध्यक्ष वैशाली पारेख के अनुसार मंगलवार को इंट्रा डे ट्रेड के लिए 3 स्टॉक की सिफारिश की है
- कोटक महिंद्रा बैंक को 1900 रुपये के लक्ष्य के लिए 1740 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1790 रुपये पर के स्तर पर खरीदा जा सकता है।
- इंडिया सीमेंट्स को 275 रुपये के लक्ष्य के लिए 230 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 239 रुपये पर खरीदें।
- लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज को 350 रुपये से लेकर 375 रुपये के लक्ष्य के लिए 260 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 285 रुपये पर खरीदें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
