Success Story : कुछ महीने में बंद हो गई पहली कंपनी, लेकिन आज है अरबों की कंपनी के मालिक

Success Story: देश में काफी तेजी से युवा उद्यमी उभर रहे हैं। काफी हैरानी की बात है कि इन युवाओं में अधिकतर युवा की आयु 30 वर्ष से कम हैं। इसमें कई सारे युवा ने अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी तो कई ने अपनी पढ़ाई। आज हम आपको एक ऐसे ही एक नए युवा उद्यमी की सफलता की कहानी बताने जा रहे है तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।

success-story

आज हम आपको जिस व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है। उसका नाम मिस्बाह अशरफ है। मिस्बाह अशरफ एक 2463 करोड़ रुपये की फिनटेक कंपनी के मालिक हैं। मिस्बाह अशरफ जो बिहार से तालुक रखते है। उन्होंने उनको मिली नाकामयाबी से कभी हार नहीं माने और आज वे एक सफल व्यक्ति है।

मिस्बाह अशरफ बिहार के नालंदा जिले से आते है। उनकी परवरिश एक मिडिल क्लास फैमिली में हुई। मिस्बाह अशरफ को बचपन से ही कुछ बड़ा करने की काफी मन था। उन्होंने इसकी शुरुआत बेहद कम आयु में ही कर दी थी। वे कॉलेज तो गए मगर वे पहले ही साल ड्रॉप कर दिया।

मिस्बाह अशरफ ने आईआईटी दिल्ली के अपने दोस्त के साथ मिलकर सितंबर 2013 में सोशल पेमेंट वेंचर को शुरुआत की। जिसका नाम सिबोला रखा।

हालांकि, कुछ ही महीने के बाद उनकी कंपनी बंद हो गई। मिस्बाह अशरफ इसके 4 वर्ष के बाद मार्सप्ले नाम से एक और स्टार्ट-अप को उन्होंने लॉन्च किया। इसमें उनको काफी शानदार सफलता मिली मगर कोरोना के वक्त उनको काफी नुकसान हुआ इसी कारण उन्होंने इसे बेच दिया।

वही, जब देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर थी। मई 2021 में उन्होंने अपना तीसरा बिजनेस वेंचर लॉन्च किया। इसका नाम उन्होंने जार रखा। उनके इस स्टार्टअप का कॉन्सेप्ट बचत और निवेश करना है। उनके इस स्टार्ट अप में केवल 18 महीने में 11 मिलियन यूजर्स हो गए।

वही, कंपनी आने वाले 5 सालों में अपने यूजर बेस को बढ़ाकर 5 करोड़ तक पहुंचाना चाहती है। इस फिनटेक फर्म की फंडिंग की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने 58 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी।

इस जार ऐप की सहायता से आप छोटी बचत कर भी सोने में निवेश कर सकते हैं। इस ऐप के एक्टिव यूजर देश भर में हैं। खास बात ये है कि इस स्टार्टअप के आधे से अधिक जो यूजर है। वे टीयर वन शहरों के हैं। वही, कंपनी का हेडऑफिस बेंगलुरु में है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+