Success Story : आज हम आपको जिस व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है उनका नाम जय चौधरी है। जय चौधरी, जो हिमाचल के छोटे-से गांव से निकलकर दिल्ली और फिर दिल्ली से अमेरिका पहुंचकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आज जय चौधरी की गिनती अमेरिका और भारत के अरबपतियों में की जाती है तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।
जय चौधरी जो हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते है वे आज अमेरिका के टॉप टेक सीईओ में शामिल हैं। जय जानी-मानी क्लाउड सिक्योरिटी कंपनी जस्केलर के मालिक है। जय की सफलता की कहानी देश और दुनिया के लाखों यंग एन्टरप्रिन्योर को प्रेरित करने वाली है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक छोटे-से गांव में जय चौधरी का जन्म हुआ था। उन्हें बचपन में बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए काफी जूझना पड़ा। इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्हें स्कूल जाने के लिए भी डेली 8 किमी पैदल चलना पड़ता था लेकिन, पढ़ाई के प्रति अपने समर्पण के आगे उन्होंने यह दूरी भी तय की।
क्योंकि आज से 60 वर्ष पहले उनके गांव पनोह में बिजली नहीं पहुंच पाई थी। इसी वजह से वे रात को दीये की रोशनी में पढ़ते थे। जय हमेशा खाली समय में पढ़ाई से जुड़े सवालों को लेकर टीचर्स के पास पहुंच जाया करते थे। इसी कारण उनका नाम हमेशा ही टॉपर की लिस्ट में शामिल रहता था। आज इसकी बदौलत जय चौधरी का नाम अरबपतियों की सूची में शामिल है।
उन्होंने देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान से आईआईटी बीएचयू से कम्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उन्होंने देश में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अमेरिका चले गए। जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी से एमबीए किया।
पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बड़ी कंपनियों से अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1996 में जय चौधरी और उनकी पत्नी ने नौकरी छोड़ दी और सिक्योरआईटी कंपनी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मिलकर एयरडिफेंस और कोरहार्बोर कंपनी भी बनाई। हालांकि, इन सभी कंपनियों का अधिग्रहण कर लिया गया।
इसके बाद वर्ष 2007 में जय चौधरी ने साइबर सिक्योरिटी फर्म जस्केलर की स्थापना की। उनकी सेवाएं दुनिया की दिग्गज कंपनियां उनकी सेवाएं लेती है। वर्ष 2018 में जस्केलर का आईपीओ आया और यह अमेरिका के आईटी इंडेक्स नैस्डेक लिस्टेड कंपनी हो गई। दुनिया भर की 400 कंपनियां जी स्केलर की सर्विस लेती हैं।
प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 70 हजार 392 करोड़ रु है। जय चौधरी का नाम वर्ष 2020 में फोर्ब्स 400 लिस्ट ऑफ रिचेस्ट पीपुल इन अमेरिका में भी आया जिसमें वह 85वें नंबर पर थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications