Success Story: ज्योतिष जिसे भारत में सुपर साइंस भी कहा जाता है, यह एक ऐसी विधा है सभी जिसके बारे में लोग उत्सुक तो होते ही है लेकिन भरोसा नहीं होता है। कुछ ऐसी ही स्थिति थी ज्योषित फील्ड में काम करने वाले सफल स्टार्टअप एस्ट्रोटॉक के फाउंडर व सीईओ पुनीत गुप्ता की। आईटी सेक्टर और मार्केटिंग के खिलाड़ी पुनीत की जिंदगी भी एक भविष्यवाणी के बाद बदल गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईटी सेक्टर में पुनीत गुप्ता नौकरी करते थे। इसी दौरान पुनीत की मुलाकात एक ज्योतिषी से हुई जिसने कहा कि वे बेहद ही जल्द एक आईटी बिजनेस को शुरू करेंगे लेकिन वह आगे चलकर ठप हो जायेगा।

उन्हें यकीन नहीं हुआ और वे सब भूलकाफ काम में लग गए। उन्होंने कुछ वक्त बाद एक पार्टनर के साथ मिलकर आईटी सॉल्यूशंस कंपनी शुरू की। उनके पार्टनर ने कुछ वक्त बाद उनका साथ छोड़ दिया और उनका कारोबार डूब सा गया। उन्हें इसके बाद ज्योतिषी की बात याद आई और उससे मिलने पहुंच गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुनीत के मुताबिक, ज्योतिषी ने उन्हें एस्ट्रोलॉजी की फील्ड में कुछ करने को कहा, जो उनके लिए बेहतर बताया लेकिन एक साथ धक्के खाने के बाद अच्छे दिन आएंगे। पहले तो पुनीत की मंशा थी कि एस्ट्रोलॉजी से जुड़े काम को वीडियो के जरिये पेश किया जाए और एक-एक आदमी तक पहुंचकर इस पर बात की जाए।
मगर उन्हें जल्द ही पता चल गया कि लोग अपना चहेरा नहीं दिखाना चाहते और न ही अपनी परेशानी पर सामने से बात करना चाहते हैं, फिर एक ऐप बनाया और उसके माध्यम से ऑडियो कॉल करने की सुविधा दी। लोगों ने इसको काफी पसंद किया और उनका नाम चल गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद पुनीत की ऑडियो कॉल को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद वे यह सुविधा चैट के रूप में भी देना चाहते थे। फिर उन्होंने चैट का ऑप्शन शुरू किया और यह मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। पुनीत के मुताबिक, 2018 में पहली बार कंपनी प्रॉफिट में आई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी कंपनी को शुरू करने के लिए सिर्फ 30 लाख रु का निवेश किया। अगर वित्त वर्ष 2023 के आंकड़े देखें तो एस्ट्रोटॉक को लगभग 27.06 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट हुआ।
यह भी पढ़ें: Credit Card पर लगते है कई तरह के चार्जेस, जानिए
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
