Success Story: आज हम आपसे जिस व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है उस व्यक्ति के परिवार का बिजनेस से दूर दूर तक नाता नहीं होने के बाद भी उन्होंने कारोबार को दुनिया में काफी बेहतर सफलता हासिल की हैं। हम आपसे संदीप इंजीनियर की बात कर रहे है वे एस्ट्रल पाइप्स के फाउंडर है।
उन्होंने यह मुकाम काफी संघर्ष के बाद हासिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज वे फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में भी शामिल है। फोर्ब्स के मुताबिक, आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 27 हजार 893 करोड़ रु है।

संदीप ने पढ़ाई के लगभग ढाई वर्ष तक कैडिला लैब में नौकरी की। इसके बाद संदीप ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने खुद का कोई कारोबार शुरू करने का निर्णय किया। उन्होंने 1981 में खुद का पहला बिजनेस शुरू किया। संदीप ने फ्लेवर्ड ईसबगोल की डिस्ट्रिब्यूटरशिप ली लेकिन उनका बिजनेसमैन बनने का पहला प्रयास असफल हो गया।
दुकानदार संदीप से चाहते थे कि वे उन्हें उधार में माल दें। वही, अगर माल न बिके तो पैसे न लें। इसके परिणाम स्वरूप उनके 5 हजार रु के घाटे के साथ अपने कारोबार को बंद करना पड़ा। उस समय वर्ष 1980 के वक्त 5 हजार रु काफी बड़ी राशि थी।
इसके बाद उन्होंने वर्ष 1987 में कैडिला हेल्थकेयर के चेयरमैन पंकज पटेल की सलाह पर एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स बनाने का कार्य शुरू किया और उन्होंने एक कंपनी बनाई जिसका नाम श्री केमिकल्स रखा।
उनसे कैडिला ने सारा प्रोडक्ट लेने की बात की थी लेकिन प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर नहीं होने के कारण कैडिला ने पूरा माल नहीं उठाया। परिणाम स्वरूप संदीप को प्रोडक्शन रोक देना पड़ा।
संदीप को एफआई बिजनेस की समझ हो चुकी थी। बेहतर क्वॉलिटी का नाम बनाने और अधिक मॉलेक्यूल बनाने के उद्देश्य से उन्होंने कैरव केमिकल्स की नींव रखी। संदीप को इस कंपनी ने बेहतर मुनाफा दिया। उन्होंने लगभग 5 वर्ष पहले इस कंपनी का बेचा था।
सीपीवीसी पाइप के बिजनेस ने संदीप इंजीनियर को जीवन में बुलंदियों पर पहुंचाया। इस पाइप का चलन अमेरिका में था लेकिन वर्ष 1998 से पहले देश में इसका निर्माण नहीं होता था। सीपीवीसी पाइप बिजनेस में संदीप को बेहतर मौका नजर आया और संदीप ने 1998 में सीपीवीसी पाइप बनाने के लिए एस्ट्रल पॉलीटेक्निक की नींव रखी।
संदीप को शुरू में इस बिजनेस में भी सफलता नहीं मिली। शुरू में सिर्फ इंडस्ट्री के लिए सीपीवीसी पाइप्स बनाते थे।
जब उन्होंने बाद में पलंबिंग पाइप बनानी शुरू की तो उनका काम चला। कंपनी का ब्रांड एंबेसडर सलमान खान को बनाने और दबंग सीरीज की फिल्मों की स्पॉन्सरशिप से उनका ब्रांड एस्ट्रल घर-घर पहचाने जाने लगा।
यह भी पढ़ें: Business Idea: आसानी से शुरू करें ये कमाल का बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
