नई दिल्ली। बीते साल मोबाइल बाजार में काफी घमासान रहा। एक तरफ ग्राहकों को बढ़ाने की होड़ थी तो दूसरी तरफ रेट भी बढ़ाए गए। इसके बाद भी रिलायंस जियो ने 2019 में करीब 9 करोड़ (89.90 मिलियन) नए उपभोक्ता जोड़ने में सफलता पाई। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की वार्षिक रिपोर्ट के अुनसार यह आंकड़े सामने आए हैं।

ट्राई की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस जियो के कुल ग्राहक दिसंबर 2018 में करीब 280.12 मिलियन थे, जो दिसंबर 2019 में 370.2 मिलियन हो गए। वहीं इस दौरान वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के 2019 में 86.13 मिलियन और एयरटेल के 12.96 मिलियन ग्राहक कम हुए थे। वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर्स दिसंबर 2018 में 418.75 मिलियन थे, जो दिसंबर 2019 में घटकर 332.61 मिलियन रह गए।
वहीं जहां तक एयरटले की बात है तो इसने वोडा से कम ग्राहक गवाएं थे। एयरटेल के पास 2018 दिसंबर में 340.26 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे, जो दिसंबर, 2019 में घटकर 327.30 मिलियन रह गए।
वहीं एक सरप्रासइज देते हुए सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पिछले साल 3.74 मिलियन नए सब्सक्राइबर्स जोड़े थे। दिसंबर 2018 में बीएसएनएल के पास 118.12 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे, जो दिसंबर 2019 में बढ़कर 118.12 मिलियन हो गए।
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार भारत में टेलिफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या 2019 दिसंबर में बढ़कर 1,197.87 मिलियन हो गई। दिसंबर, 2018 में यह संख्या 1,172.44 मिलियन थी। इस प्रकार एक साल में करीब 2.12 फीसदी की बढत दर्ज की गई। ट्राई 2020 की रिपोर्ट भी जल्द ही जारी करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
