Top 5 Quant mutual Funds: म्यूचुअल फंड में भी निवेश काफी तेजी से बढ़ता है। हालांकि इक्विटी म्यूचुअल फंड का रिटर्न शेयर बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है, लेकिन कई फंड मैनेजर काफी स्मार्ट होते हैं। यह फंड मैनेजर अपनी स्कीमों में सही समय पर शेयरों की अदला बदली कर देते हैं। ऐसे में उनकी स्कीमों का रिटर्न बेहतर बना रहता है।
यहां पर क्वांट म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों के बारे में बताया जा रहा है। इन स्कीमों ने केवल 3 साल में ही पैसा डबल से लेकर चार गुना तक कर दिया है। अगर किसी ने 3 साल पहले इन स्कीमों में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उनकी वैल्यू 2 लाख रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक हो गई होगी।

बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्यूचुअल फंड की अगर अच्छी स्कीमों में लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो यह हमेशा ही फायदेमंद होता है। इनके अनुसार म्यूचुअल फंड में कम से कम 5 साल के लिए जरूर निवेश किया जाना चाहिए। वहीं इनकी राय है कि म्यूचुअल फंड में एक साथ निवेश की जगह अगर सिप माध्मय से पैसा लगाया जाए तो भी काफी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल स्कीम लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। पिछले तीन साल यह म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल औसतन 49.51 फीसदी का रिटर्न दे रही है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 4.29 लाख रुपये होगी।
क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड म्यूचुअल स्कीम भी लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। पिछले तीन साल यह म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल औसतन 45.35 फीसदी का रिटर्न दे रही है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 3.80 लाख रुपये होगी।
क्वांट मिड कैप म्यूचुअल स्कीम भी लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। पिछले तीन साल यह म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल औसतन 39.24 फीसदी का रिटर्न दे रही है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 3.18 लाख रुपये होगी।
क्वांट फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल स्कीम भी लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। पिछले तीन साल यह म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल औसतन 35.59 फीसदी का रिटर्न दे रही है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2.86 लाख रुपये होगी।
क्वांट एक्टिव फंड म्यूचुअल स्कीम भी लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। पिछले तीन साल यह म्यूचुअल फंड स्कीम हर साल औसतन 33.45 फीसदी का रिटर्न दे रही है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2.69 लाख रुपये होगी।
नोट: यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न बताया जा रहा है, न कि निवेश की सलाह दी जा रही है। कृपया निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
