आज सोना और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत में लगातार हो रही गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गई।
नई दिल्ली: आज सोना और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत में लगातार हो रही गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गई। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 648 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50,405 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 1,439 रुपये की तेजी आई और दाम 59,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50203 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46171 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37804 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 59510 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी भी चमकी
घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर दिसंबर वायदे की सोने की कीमत 0.25 फीसद या 123 रुपये की बढ़त के साथ 50,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.21 फीसद या 107 रुपये की बढ़त के साथ 50,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी मंगलवार दोपहर बढ़त देखने को मिली है। वायदा बाजार में चांदी की घरेलू कीमतों में भी मंगलवार दोपहर तेजी देखने को मिली है। दिसंबर वायदा की चांदी का भाव एमसीएक्स पर मंगलवार दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर 0.28 फीसद या 168 रुपये की तेजी के साथ 60,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी मंगलवार दोपहर तेजी देखने को मिली।
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का भाव
वैश्विक स्तर पर सोने के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.21 फीसद या 4 डॉलर की बढ़त के साथ 1,886.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.09 फीसद या 1.66 डॉलर की गिरावट के साथ 1,879.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर चांदी के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.36 फीसद या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 23.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.16 फीसद या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
