आज बुधवार को सोने के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ता देखने को मिला। जहां सोने के दाम में 595 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज बुधवार को सोने के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सस्ता देखने को मिला। जहां सोने के दाम में 595 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में 1200 रुपए प्रति किलोग्राम गिरावट दर्ज की की गई। जिसके बाद सोना 44,815 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 47,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। जानकारों की मानें तो सोमवार और मंगलवार को विदेशी बाजारों में रही गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर आज देखने को मिला है। आपको बता दें कि कुछ दिनों से कोरोना वायरस की वजह से बढ़ती टेंशन और गिरते बाजारों की वजह से निवेशकों का रुझान सोना और चांदी की ओर बढ़ गया है।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी
आज विदेशी बाजारों जैसे लंदन और न्यूयॉर्क में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 10.35 डॉलर की बढ़त लेकर 1,662.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा 3.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,663.70 डॉलर प्रति औंस देखने को मिला। वहीं बात चांदी की कीमतों की करें तो चांदी हाजिर 0.06 डॉलर चढ़कर 16.99 डॉलर प्रति औंस पर रही। जानकारों के अनुसार कोरोना वायरस से निपटने के लिए अमरीकी सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रोत्साहन राशि मिलने में देरी से पीली धातु में तेजी देखने को मिली है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजारों में सस्ता हुआ सोना
बुधवार को भारतीय वायदा बाजार में सोना 73 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 43,667 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी ओर विदेशी बाजारों से पॉजिटिव सेंटीमेंट्स मिलने से भारतीय वायदा कारोबार में चांदी में तेजी देखने को मिली। आज चांदी की कीमत में 118 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला। जिसके बाद दाम 46,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications