जानि‍ए बुधवार को सोने-चांदी की कीमत

बुधवार को सोना नए शिखर पर पहुंच गया है। आज यानी बुधवार को सोने-चांदी के रेट में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

नई द‍िल्‍ली: बुधवार को सोना नए शिखर पर पहुंच गया है। आज यानी बुधवार को सोने-चांदी के रेट में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। आज 10 ग्राम सोने का रेट अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। गोल्ड 999 ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाते हुए आज 442 रुपये उछाल के साथ 46474 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोमवार को यह 46034 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच कर एक नया रिकार्ड बनाया था। आज यह रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछले 3 कारोबारी दिनों में तीसरा रिकॉर्ड है।

Know The Price Of Gold And Silver Of Today 15 April

वहीं चांदी भी 550 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 43450 रुपये पर पहुंच गई है। बता दें कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन अब 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली समेत पूरे देश के सर्राफा बाजार बंद हैं। बता दें एसोसिएशन दिन में दो बार सोन-चांदी का रेट अपडेट करता है। देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है और लॉकडाउन में भी कुछ फर्मों को कारोबार करने की मंजूरी मिली हुई है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

वहीं हाजिर मांग में तेजी के कारण सटोरियों के नए सौदे करने से बुधवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 469 रुपये की तेजी के साथ 46,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिए सोने का भाव 469 रुपये या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,755 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 17,493 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह अगस्त डिलीवरी के लिए सोने का भाव 446 रुपये या 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 2,090 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1.12 प्रतिशत गिरकर 1,749.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी का भाव 1.7 प्रतिशत बढ़कर 44,499 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। हाजिर मांग में तेजी के चलते प्रतिभागियों के नए सौदे से वायदा भाव में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी के लिए चांदी का भाव 743 रुपये या 1.7 प्रतिशत बढ़कर 44,499 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,507 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+