सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज गुरुवार को सोने में मात्र 3 रुपये की गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज गुरुवार को सोने में मात्र 3 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,535 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के मुताबिक, सोने के भाव में यह गिरावट मांग ना होने की वजह से आई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में गुरुवार को 91 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,293 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 45,384 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी होने से चांदी के भाव में यह गिरावट आई है। भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारों का कहना है कि (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने के भाव में भी मात्र 3 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि डिमांड ना होने के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट आई है। पटेल ने बताया कि सोने की उच्च कीमतों के कारण इस फेस्टिव सीजन में सोने की डिमांड में कमी आई है।
वहीं भारतीय रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकबले आज शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की बढ़त देखी जा रही थी। इससे यह 71.32 पर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,457 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications