आज सोने के दाम में आई गिरावट दूसरी ओर चांदी भी हुई सस्ती।
नई दिल्ली: आज सोने के दाम में आई गिरावट दूसरी ओर चांदी भी हुई सस्ती। वैवाहिक मौसम के बावजूद वैश्विक स्तर पर हो रहे उठापटक और डॉलर की तुलना में रुपए में रही मजबूती के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम 145 रुपए टूटकर 39,340 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए और चांदी की कीमत 285 रुपए गिरकर 45,900 रुपए प्रति किलाग्राम बोली गई। आपको बता दें कि शुक्रवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज धातुओं की कीमत
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में नरमी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर शुक्रवार रात कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर करीब 3 डॉलर उतरकर 1,462.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 4.00 डॉलर उतरकर 1,466.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.13 डॉलर लुढ़कर 16.96 डॉलर प्रति औंस बोली गई। जबकि शुक्रवार को सोने के दाम में चढ़ाव देखने को मिला था।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना चांदी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 145 रुपए फिसलकर 39,340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 39,170 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। वहीं, आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चांदी हाजिर 385 रुपए उतरकर 45,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 269 रुपए उतरकर 44,480 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,340 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,170 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,900 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 44,480 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,300 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications