नई दिल्ली, जनवरी 25। इस देश में इनकम टैक्स बचाने के लिए कई तरीके मौजूद हैं। इनमें से एक तरीका है म्यूचुअल फंड में निवेश करके। म्यूचुअल फंड की एक खास कैटेगरी होती है, जिसका नाम है इक्विटी लिंक सेविंग स्कीम (ईएलएसएस)। आमतौर पर म्यूचुअल फंड की इन स्कीमों को टैक्स सेवर स्कीम कहा जाता है। इन स्कीमों में निवेश करने पर 80सी के तहत आयकर की छूट मिलती है। जिन लोगों ने भी इनमें निवेश किया है, उनको एक तरफ टैक्स की छूट मिली है, तो दूसरी तरफ सबसे अच्छा रिटर्न भी मिला है। अगर कोई चाहे तो 31 मार्च 2022 के पहले इन स्कीमों में निवेश कर चालू वित्तीय वर्ष में आयकर की छूट प्राप्त कर सकता है।
पहले जानिए ईएलएसएस के बारे में
टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड यानी ईएलएसएस में निवेश का सबसे बड़ा फायदा यहां पर लॉकइन केवल 3 साल का होना है। अगर कोई म्यूचुअल फंड की टैक्स सेवर स्कीम में निवेश करता है, तो उसे केवल 3 साल बाद ही निकाल सकता है। यहां पर एक बार में यानी एकमुश्त निवेश के अलावा हर माह निवेश यानी सिप माध्यम से भी निवेश किया जा सकता है। इन स्कीमों में एक वित्तीय साल में 1.50 लाख रुपये का निवेश करके अधिकतम फायदा उठाया जा सकता है।
ये हैं टॉप 10 टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड की सबसे कम रिटर्न देने वाली योजना
यूटीआई टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 27.29 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,27,289 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 28.01 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,36,594 रुपये हो गई है।
आइये अब जानते हैं सबसे अच्छी ईएलसएसए का रिटर्न
ये हैं टॉप 3 टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम
- क्वांट टैक्स प्लान म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 53.41 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,53,405 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 44.87 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,46,030 रुपये हो गई है।
- आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 41.40 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,41,397 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 35.72 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,40,949 रुपये हो गई है।
- पीजीआईएम इंडस्ट्रीज ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 34.24 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,34,235 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 34.58 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,40,310 रुपये हो गई है।
ये हैं 3 और सबसे अच्छे टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड
- बीओआई एक्सा टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 33.32 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,33,322 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 29.20 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,37,268 रुपये हो गई है।
- डीएसपी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 31.17 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,31,167 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 24.65 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,34,665 रुपये हो गई है।
- कोटक टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 29.41 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,29,410 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 28.10 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,36,643 रुपये हो गई है।
जानिए 3 और बेस्ट टैक्स सेवर फंड
- मिरे एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 29.27 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,29,274 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 26.08 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,35,488 रुपये हो गई है।
- केनरा रोबेको टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 28.45 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,28,448 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 27.02 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,36,029 रुपये हो गई है।
- जेएम टैक्स गेन म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते एक साल में एकमुश्त निवेश पर 27.90 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 1 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1,27,901 रुपये बना दिया है। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 1 साल में 28.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने सिप माध्यम से इस स्कीम में बीते 1 साल में माह 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1,36,794 रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

ITR-U: टैक्स रिटर्न में हुई गलती को कैसे सुधारें? जानें 48 महीने का पूरा गणित

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
