Mutual Funds : घाटा कराने में Mid Cap Fund सबसे आगे, जानिए नुकसान

नई दिल्ली, जून 23। शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न पर पड़ने लगा है। ढेर सारी ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं, जिनका 1 साल का रिटर्न का रिटर्न निगेटिव हो गया है। म्यूचुअल फंड में निगेटिव रिटर्न का मतलब है कि 1 साल पहले जो पैसा लगाया था वह कम हो गया है। आमतौर पर मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों को अच्छा बताया जाता था, लेकिन इस कैटेगरी की भी ढेर सारी स्कीमों ने निगेटिव रिटर्न देना शुरू कर दिया है। अगर निगेटिव रिटर्न के हिसाब से देखा जाए तो यहां पर आप टॉप 10 घाटा कराने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों के बारे में जान सकते हैं।

म्यूचुअल फंड स्कीमों का दूसरा पहलू यह भी

म्यूचुअल फंड स्कीमों का दूसरा पहलू यह भी

वहीं अगर देखा जाए तो इन मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमों का दूसरा पहलू यह है कि इन सभी का 2 साल, 3 साल और 5 साल का रिटर्न पॉजिटिव है। इसका मतलब हुआ कि जिन्होंने 2 साल या उससे पहले इन स्कीमों में निवेश किया होगा, उनको अभी भी फायदा हो रहा है। इसका मतलब यह साफ है कि अगर म्यूचुअल फंड स्कीमों में अगर लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो फायदा होने का पूरा चांस होता है। बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम के अनुसार म्यूचअल फंड में जब भी निवेश करें, तो नजरिया लम्बे समय का जरूर रखें, इससे जहां फायदा होने की पूरी उम्मीद होती है, वहीं नुकसान का चांस एकदम कम हो जाता है। इनका मानना है कि अगर मिडकैप स्कीम में 2 साल से 3 साल के लिए रुका जाए, तो यह स्कीमों भी फायदा देने लगेंगी। वहीं सबसे अच्छा यह हो सकता है कि अगर इस गिरावट में इन स्कीमों में थोड़ा थोड़ा करके कुछ निवेश और किया जाए। इससे निवेश की बहुत ही अच्छी एवरेजिंग हो जाएगी। इसका फायदा शेयर बाजार के थोड़ा ही ऊपर आते मिलने लगेगा।

आइये अब जानते हैं कि घाटा कराने वाली टॉप 10 मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें कौन सी हैं।

पहले जानिए सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाली टॉप 3 मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें

पहले जानिए सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाली टॉप 3 मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें

  • आईटीआई मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 11.26 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 10.29 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • डीएसपी फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 9.04 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
अब जानिए नुकसान कराने वाली 3 और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें

अब जानिए नुकसान कराने वाली 3 और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें

  • टॉरस डिस्कवरी (मिडकैप) म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 8.02 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 7.78 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • आईडीबीआई मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 6.89 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
अब जानिए नुकसान कराने वाली 4 और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें

अब जानिए नुकसान कराने वाली 4 और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें

  • एलएंडटी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 3.77 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • महिंद्रा मैन्युलाइफ मिड कैप उन्नति म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 2.51 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 1.92 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • बड़ौदा बीएनपी परिबास मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 0.89 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+