नई दिल्ली। आमतौर पर कहा जाता है कि शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो फायदेमंद साबित होता है। लेकिन कई बार ऐसा नहीं भी होता है। अगर आप पिछले 3 साल का रिटर्न देखें तो कई ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं, जिनका रिटर्न निगेटिव रहा है। यानी इसमें निवेश किया गया पैसा कम हो गया है। म्यूचुअल फंड में 3 साल तक निवेश अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ स्कीमें इतने समय बाद भी नुकसान हीं करा रही हैं। ऐसे में निवेशकों को जानकारों की यही सलाह है कि वह इनसे दूर रही रहें। आइये जानते हैं वह कौन सही म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं, जो तीन साल बाद भी निवेशकों को पैसा डुबा ही रही हैं। साथ ही यह भी जानें कि ऐसे में निवेशक क्या करें।

सबसे ज्यादा नुकसान करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम
म्यूचुअल फंड कंपनियों की एक स्कीम है सुंदरम सिलेक्ट माइक्रो कैप - श्रृंखला XV म्यूचुअल फंड। इस फंड में अगर किसी निवेशक ने 3 साल पहले पैसा लगाया होगा तो उसको इस वक्त करीब 8.02 फीसदी का नुकसान हो रहा है। यानी उस निवेशक का पैसा बढ़ने की जगह घट गया है। यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न की गणना 5 जनवरी 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
आइये जानते हैं अन्य म्यूचुअल फंड स्कीमों का हाल
जानिए एक और नुकसान करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में
आदित्य बिड़ला सन लाइफ स्मॉल कैप फंड म्यूचुअल फंड ने भी निवेशकों को नुकसान ही कराया है। अगर किसी निवेशका ने आज से 3 साल पहले इस म्यूचुअल फंड स्कीम में पैसा लगाया होगा, तो उसको करीब 5.45 फीसदी का नुकसान हो रहा होगा। यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न की गणना 5 जनवरी 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
जानिए एक और नुकसान करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में
सुंदरम स्मॉल कैप फंड म्यूचुअल फंड ने भी निवेशकों का पैसा डुबाया ही है। इस स्कीम में अगर किसी ने आज से 3 साल पहले निवेश किया होगा, तो उसको इस वक्त करीब 5.44 फीसदी का नुकसान हो रहा है। यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न की गणना 5 जनवरी 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
जानिए एक और नुकसान करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में
एचएसबीसी स्मॉल कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड ने भी निवेशकों का पैसा कम ही किया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर किसी ने आज से 3 साल पहले निवेश किया होगा तो आज उसको करीब 5.09 फीसदी का नुकसान हो रहा है। यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न की गणना 5 जनवरी 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
जानिए एक और नुकसान करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में
एलएंडटी इमर्जिंग बिजनेस म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों का पैसा डुबाया ही है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 3 साल पहले निवेश करने वालों का इस वक्त करीब 3.13 फीसदी का नुकसान हो रहा है। यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न की गणना 5 जनवरी 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
जानिए एक और नुकसान करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में
फ्रेंकलिन इंडिया स्मॉल कंपनीज म्यूचुअल फंड ने भी निवेशकों का नुकसान कराया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में करीब 1.82 फीसदी का नुकसान कराया है। यानी अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से 3 साल पहले पैसा लगाया है तो उसका पैसा इतने फीसदी घट गया है। यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न की गणना 5 जनवरी 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
जानिए एक और नुकसान करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में
आईडीबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों का नुकसान कराया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने तीन साल में निवेशकों को 0.92 फीसदी का निगेटिव रिटर्न मिला है, यानी उनका पैसा बढ़ने की जगह इतना घट गया है। यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न की गणना 5 जनवरी 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
जानिए जानकारों की राय
वित्तीय बाजार के जानकारों की राय है कि जब भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करें तो एक साथ निवेश की जगह हर माह निवेश का तरीका अपनाएं। म्यूचुअल फंड में निवेश का यह तरीका सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) कहलाता है। आमतौर पर इसे म्यूचुअल फंड में सिप कहा जाता है। अगर लोगों ने ऊपर बताई स्कीमों में सिप माध्यम से निवेश किया होता तो नुकसान की जगह फायदा ही हो रहा होता। इसीलिए निवेशकों को एकमुश्त निवेश की जगह सिप माध्यम से ही निवेश करना चाहिए।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications