नई दिल्ली, जुलाई 1। इस वक्त निवेशकों के बीच क्रिप्टोकरेंसी का बड़ा क्रेज है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बिटक्वाइन सहित कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को काफी घाटा कराया है। लेकिन क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कई ऐसी क्रिप्टोकरेंसी हैं, जिन्होंने एक साल में ही निवेशकों के हजार रुपये को लाख रुपये से ज्यादा में बदल दिया है। ऐसी क्रिप्टोकरेंसी कई सारी हैं, आइये जानते हैं इनके नाम। इनमें से एक क्रिप्टोकरेंसी ने तो 1 साल में ही 1000 रुपये को 1.6 लाख रुपये बना दिया है। खास बात यह है कि इन क्रिप्टोकरेंसी के रेट भी बहुत ही कम हैं।
टेलकॉइन ने दिया तगड़ा रिटर्न
एक क्रिप्टोकरेंसी है टेलकॉइन। इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत इस वक्त 0.02 डॉलर है और इसकी मार्केट कैप करीब 1.3 अरब डॉलर की है। इसने बीते 1 साल में करीब 16,000 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस क्रिप्टोकरेंसी में आज से 1 साल पहले 10,000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी कीमत इस वक्त करीब 16 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर यह निवेश 1 लाख रुपये का होता तो उसकी वैल्यू करीब 1.6 करोड़ रुपये होती। अगर किसी ने केवल 1 हजार रुपये का ही निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू करीब 1.6 लाख रुपये की होती।
डॉगकॉइन
एक और क्रिप्टोकरेंसी है, जिसका नाम है डॉगकॉइन। डॉगकॉइन ने भी अपने निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। इस वक्त डॉगकॉइन का रेट करीब 0.25 डॉलर चल रहा है। इस कीमत पर इसकी मार्केट कैप करीब 32.7 अरब डॉलर है। बीते 1 साल के दौरान डॉगकॉइन ने करीब 9000 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने आज से 1 साल पहले डॉगकॉइन में 10,000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 9 लाख रुपये हो चुकी है। वहीं अगर यह निवेश 1 लाख रुपये का होता तो उसकी वैल्यू करीब 90 लाख रुपये की होती।
मैटिक नेटवर्क या मैटिक
एक और क्रिप्टोकरेंसी है, जिसका नाम है मैटिक। मैटिक में निवेश करने वालों को तगड़ा फायदा हुआ है। मैटिक की शुरुआत मुंबई के एक स्टार्टअप ने की थी। मैटिक का इस वक्त् रेट करीब 1.12 डॉलर है। वहीं इसकी मार्केट कैप इस वक्त करीब 7.1 अरब डॉलर है। बीते 1 साल में मैटिक ने करीब 6000 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने मैटिक में आज से 1 साल पहले 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 6 लाख रुपये है। वहीं अगर यह निवेश 1 लाख रुपये का होता तो उसकी वैल्यू करीब 60 लाख रुपये की होती।
थीटा फ्यूल
एक और क्रिप्टोकरेंसी है थीटा फ्यूल। थीटा फ्यूल ने भी अपने निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। इस वक्त एक थीटा फ्यूल की कीमत करीब 0.04 डॉलर है। वहीं इस रेट पर इसकी मार्केट कैप करीब 2.1 अरब डॉलर की है। बीते एक साल में थीटा फ्यूल ने करीब 3800 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ऐसे में अगर किसी ने आज से एक साल पहले थीटा फ्यूल में 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी कीमत आज 3.90 लाख रुपये होगी। वहीं अगर किसी ने थीटा फ्यूल में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 39 लाख रुपये होती।
चोरिजो क्रिप्टोकरेंसी
एक और क्रिप्टोकरेंसी है चोरिजो। वैसे यह इथेरियम ब्लॉकचेन का यूटिलिटी टोकन है। चोरिजो ने भी अपने निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। चोरिजो क्रिप्टोकरेंसी की कीमत इस वक्त 0.24 डॉलर है। इस रेट पर चोरिजो क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट वैल्यू 1.4 अरब डॉलर है। चोरिजो क्रिप्टोकरेंसी ने बीते एक साल में करीब 2100 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने आज से एक साल पहले चोरिजो क्रिप्टोकरेंसी में 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 2.1 लाख रुपये होती। वहीं अगर किसी ने इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी वैल्यू आज करीब 21 लाख रुपये होती।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
