नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में ढेर सारी कैटेगरी होती हैं। इसी में से एक है मिडकैप म्यूचुअल फंड की कैटेगरी। इस कैटेगरी की म्यूचुअल फंड स्कीमें शेयर बाजार की मिडकैप की उन कंपनियों में पैसा निवेश करती हैं, जो आगे चल कर बड़ी कंपनियां बन सकती हैं। यही कारण है कि म्यूचुअल फंड की मिडकैप कैटेगरी वाली स्कीमों में निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलता है। म्यूचुअल फंड की मिडकैप कैटेगरी की स्कीमों पर अगर नजर डाली जाए तो यहां पर एक साल में करीब 45 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। वहीं अगर देखा जाए तो 20 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न तो करीब दो दर्जन स्कीमों ने दिया है। अगर आप भी अच्छी मिडकैप म्यूचुअल फंड का नाम जानना चाहते हैं, तो यहां दिए स्कीमों के रिटर्न देख सकते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीमों का यह रिटर्न 2 फरवरी 2021 की नेट आसेट वैल्यू (एनएवी) पर आधारित है। ऐसे में यह माना जा सकता है यह यह रिटर्न का आंकड़ा एकदम ताजा है।

दो तरह से कर सकते हैं निवेश
अगर कोई निवेशक इन स्कीमों में निवेश करना चाहे तो दो तरह से कर सकता है। एक तो तरीका है कि एक बार में पैसा लगा दिया जाए। वहीं दूसरा तरीका है कि सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) के माध्यम से हर माह निवेश किया। यह तरीका बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी तरह का होता है, लेकिन इसमें कई सुविधाएं ज्यादा होती हैं।
आइये जानते हैं सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें।
पहले जानें सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 5 मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें
-पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 44.99 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 32.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-मिरे एसेट मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 32.03 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-यूटीआई मिड कैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 28.87 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-बड़ौदा मिड कैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 27.79 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
जानिए कुछ और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न
-एडलवाइस मिड कैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 27.24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-इंवेसको इंडिया मिड कैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 24.16 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-एसबीआई मैग्नम मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 24.16 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-प्रिंसिपल मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 23.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 23.44 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
जानिए कुछ और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न
-निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 22.70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 21.38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-आईडीबीआई मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 21.17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-एचडीएफसी मिड-कैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 21.13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 20.88 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
जानिए कुछ और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न
-टाटा मिड कैप ग्रोथ म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 20.85 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा मिड कैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 20.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 20.57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
-बीएनपी परिबास मिड कैप म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 20.46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications