Latest Market Cap: बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का दौर रहा। इसके चलते देश की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट बदल गई है। अगर देखा जाए तो देश की टॉप 10 कंपनियों ने बीते हफ्ते करीब 1.88 लाख करोड़ रुपये का फायदा कराया है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 803.14 अंक बढ़कर 64,718.56 अंक के रिकॉर्ड स्तर बंद हुआ।
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

यहां पर देश की टॉप 10 कंपनियों के बारे में बताया जा रहा है। यह कंपनियां मार्केट कैप के लिहाज से अब देश की टॉप 10 कंपनियां हैं। लेकिन यहां पर ध्यान रखने की जरूरत है कि मार्केट कैप शेयर के रेट साथ बदलती रहती है। ऐसे में इन कंपनियों की लिस्ट में परिवर्तन भी होता रहता है।
बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप सबसे ज्यादा 32,600.19 करोड़ रुपये बढ़ी। इस बढ़त के साथ अब एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप बढ़कर 9,51,584.36 करोड़ रुपये हो गई है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मार्केट कैप 30,388.43 करोड़ रुपये बढ़कर 12,07,669.91 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इस दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 28,862.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,091.27 करोड़ रुपये हो गई।
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 23,984.28 करोड़ रुपये बढ़कर 17,25,704.60 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 19,050.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,22,368.64 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट कैप 16,153.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,11,201.77 करोड़ रुपये हो गई।
जहां तक भारती एयरटेल की मार्केट कैप की बात है तो यह 12,353.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,063.76 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 8,699.61 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,311.42 करोड़ रुपये हो गई।
इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 8,517.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,29,314.52 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 7,441.27 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,704.04 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,25,704.60 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,07,669.91 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 9,51,584.36 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,53,704.04 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,29,314.52 करोड़ रुपये
- आईटीसी 5,61,311.42 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 5,54,091.27 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 5,22,368.64 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 5,11,201.77 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,90,063.76 करोड़ रुपये
नोट: मार्केट कैप की गणना शुक्रवार के कंपनियों के शेयर के बंद रेट से की गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
